पंचकूला ,9 मई : उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना संक्रमण के चलते 2533 व्यक्तियों के नमने लिए गए हैं जिनमें से 2320 व्यक्तियों के नमूने नेगेटिव पाए गए। इसके अलावा 134 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी है जिनमें से 13 व्यक्तियों के नमूने दोबारा जांच के लिए भेजे गए है। इनमें से 44 नमूने नार्म अनुसार नहीं पाए जाने पर रद्द किए गए है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गठित 22 मेडिकल एवं मोबाईल युनिट के माध्यम से 6 लाख37 हजार 780 व्यक्तियांे की स्क्रीनिंग के अलावा घर घर जाकर सर्वे किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि उपायुक्त ने बताया कि जिला में 19 व्यक्तियों के नमूने पोजिटिव पाए इनमें से 17 व्यक्ति ठीक हो गए हैं, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब केवल 2 कोरोना पोजिटिव मामले ही रह गया हैं जिसका ईलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के 385 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 183 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिला के विभिन्न अस्थाई शैल्टर होम में 180 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है। इन शैल्टर होम में उनके स्वास्थ्य जांच के अलावा शैल्टर होम को सेनीटाईज करने का कार्य भी नियमित रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही इन प्रवासी मजदूरों के लिए योगा प्रशिक्षकों के अलावा मनोवैज्ञानिक शिक्षक भी तैनात किए गए हैं जो नियमित रूप से योगाभ्यास करवाने के साथ ही इन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।