पंचकूला 09 मई : मोहित हाण्डा पुलिस उपायुक्त पंचकुला ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कड़े दिशा-निर्देश दिए हुए है । इन्ही दिशा-निर्देशो के तहत पुलिस पुलिस चौकी बरवाला की टीम द्वारा लडाई-झगड़ा कर लॉकडाउन के आदेशो की उल्लंघना करने के आरोप मे तींन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चण्डीमंदिर के अन्तर्गत आने वाले गांव सुन्दरपुर वासी एक व्यक्ति ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने व अपने भाई के मकान की सांझी दिवार पर टीन रखवा रहा था । उसी समय उसका भाई व उसके भाई के दो लड़के वहां आ गए व उसे टीन रखने से मना करने लगे तथा उससे व उसके पिता के साथ मारपीट कर उन्हे घायल कर दिया । पुलिस द्वारा तींनों आरोपियो के खिलाफ पुलिस थाना चण्डीमंदिर में लॉकडाउन के आदेशो की उल्लंघन करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की धाराओ के तहत कार्यवाही की गई । (MOREPIC1)