Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को किया मजबूत: डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Tuesday, August 26, 2025 19:00 PM IST

 
 
चंडीगढ़,  प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज विधानसभा के मानसून सत्र में कानून-व्यवस्था पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ रही है और सरकार अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेगी।  सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन काल के दौरान लूटपाट, भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर था,  आज अपराध को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर ओर साइबर सुरक्षा में तो हरियाणा नंबर एक पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और हरियाणा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है और उन्हें पूरा संरक्षण देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने उल्लेख किया कि हाल ही में पहलगाम मामले में ऑपरेशन सिंदूर के तहत बदला लिया गया, जो सरकार की दृढ़ नीति को दर्शाता है।
भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को किया मजबूत: डॉ अरविंद शर्मा 
 
: कैबिनेट मंत्री बोले, साइबर अपराधों की रोकथाम में हरियाणा की साइबर सेल नंबर वन
 
: कांग्रेस शासन काल के दौरान चरम पर था लूटपाट व भ्रष्टाचार
 
: भाजपा सरकार ने पारदर्शिता के साथ पर्ची व खर्ची पर लगाई रोक 
 
: सरकार पूरी तरह से अपराधियों के खिलाफ सख्त, अपराध के खिलाफ किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेगी सरकार 
विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस को केंद्र और हरियाणा से जाना पड़ा, क्या उन्होंने कभी यह मंथन किया कि ऐसा क्यों हुआ? क्या यह लूट और भ्रष्टाचार की वजह से नहीं हुआ? अन्ना हजारे का आंदोलन क्यों हुआ, यह भी विपक्ष को सोचना चाहिए। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि तीसरी बार सरकार आने का मुख्य कारण कानून-व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और बिना खर्च-पर्ची के योग्य युवाओं को नौकरियां देना है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल का गठन जून 2022 में किया गया था। उसके बाद 10 सितंबर 2024 को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा साइबर सेल को दो पुरस्कार दिए जिन में एक पुरस्कार हमारे (1930- कॉल सेंटर) के लिए और दूसरा पुरस्कार (बैंकों में हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए) दिया गया। आज भी पूरे प्रदेश में ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने की दर 45% है जो कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा है तो निश्चित तौर पर अगला पुरस्कार भी हमें ही मिलेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कानून व्यवस्था के मुद्दे पर संवाद में कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि यह जो धमकी देने वाले लोग हैं वह कब पैदा हुए और कब उन्होंने धमकी देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा है, आज सभी ने इसमें सुधार को माना है।सरकार ने ऐलान किया है कि अपराधियों के ऊपर बुलडोजर चलाने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी। अगर सरकार अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर का प्रयोग करेगी, तो विपक्ष कहीं इस पर ऐतराज ना उठाने लगे।
 
  
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X