Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने 120 अध्यापकों को दिया जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण

Updated on Wednesday, August 20, 2025 17:06 PM IST

पंचकूला। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने जिला पंचकूला के 120 अध्यापकों को जीवन कौशल शिक्षा से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया ।मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर विकास खन्ना ने बताया कि यह कार्यक्रम हरियाणा के तीन जिलों पंचकूला ,गुरुग्राम व यमुनानगर में चल रहा है जिसके तहत मैजिक बस इंडिया का तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक व जिला परियोजना अधिकारी अनिता चौधरी के सहयोग व मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण शिविर प्रथम चरण में तीन स्कूलों क्रमश: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 7, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 15 व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में संपन्न करवाया गया। इसके बाद अन्य चरणों में इसे जिला पंचकूला के चारों खंडों के अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने 120 अध्यापकों को दिया जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण

प्रत्येक बैच में लगभग 40 अध्यापकों ने भाग लिया और इस प्रकार इन तीनों स्कूलों में तीन बैच  में लगभग 120 अध्यापक प्रशिक्षित किये गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 7 में हुए प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी देते हुए सीनियर  स्कूल सपोर्ट ऑफिसर तलविंदर वालिया ने बताया कि यहां विभाग की तरफ से मास्टर ट्रेनर सरिता देवी व मैजिक बस की तरफ से अर्जुन एसएसओ और तलविंदर ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई, दिव्या एसएसओ ने सहायक का कार्य किया। सीनियर स्कूल स्पोर्ट ऑफिसर तलविंदर वालिया ने बताया कि जीवन कौशल  शिक्षा से बच्चों में तो सकारात्मक परिवर्तन आता  ही है इसके साथ अधयापकों को भी नई पहचान मिलती है व उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचारण होता है। 
इस प्रशिक्षण में  जीवन कौशल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत अगले 1 साल में क्या कार्य होगा और कैसे होगा के बारे में बताया गया। अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया कि कैसे वह जीवन कौशल शिक्षा के माध्यम से छात्रों में समय प्रबंधन , अनुशासन, संयम, सात्विक चिंतन ,समस्या पहचान व समाधान ,टीमवर्क, संवाद और आपसी संबंधों के साथ कौशल में विकास आदि गुणों को सकारात्मक गति दे सकते हैं।प्रशिक्षण शिविर में सभी अधयापकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।इस प्रशिक्षण शिविर के सफल संचलन के लिए की गई व्यवस्थाओं हेतु स्कूल की प्रिंसिपल शीला दलाल का आभार प्रकट किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले की सभी एबीआरसी बीआरपी को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वह भी परियोजना में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।  
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X