Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नकल करवाने वाले अध्यापकों की अब खैर नहीं

Updated on Thursday, October 05, 2017 17:48 PM IST

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर (न्यूज अपडेट इंडिया )- हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मासिक परीक्षा को मात्र औपचारिकता समझने तथा नकल करवाने वाले अध्यापकों व स्कूल मुखियाओं की अब खैर नहीं। विद्यार्थियों को नकल करवाकर अपने स्कूल का परीक्षा परिणाम अच्छा दिखाने की कोशिश करने वाले स्कूल मुखिया अगर औचक निरीक्षण के दौरान पकडे गए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।  इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग में सयुंक्त सचिव विरेंद्र सिंह सहरावत ने बताया कि स्कूलों मे पढऩे वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आंकलन करने का मासिक परीक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है। जब तक यह आंकलन पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता से नहीं किया जाता तब तक यह पता नहीं चल पाता कि विद्यार्थी ने अध्यापक द्वारा पढ़ाया गया कितना सीखा है। उन्होंने बताया कि विभाग के मुख्यालय में कुछ ऐसी सूचनाएं अथवा शिकायतें मिली कि कई अध्यापकों या स्कूल मुखियाओं ने मासिक परीक्षा को मात्र ढकोसला बना दिया है और इन परीक्षाओं में विद्यार्थियों को खूब नकल करने की छूट देकर मर्यादाएं भंग कर दी हैं।   सहरावत ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने इन परीक्षाओं को मजाक समझने वाले अध्यापकों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने मासिक परीक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं को सहेज कर रखने के पहले ही आदेश दिए हुए हैं। परीक्षा के बाद भी अगर कोई निरीक्षक स्कूल का औचक निरीक्षण करने आता है और किसी विद्यार्थी की उत्तर-पुस्तिका की जांच करता है तो शक होने पर वह उस विद्यार्थी से प्रश्न पूछ सकता है। उत्तर-पुस्तिका में लिखे गए प्रश्न के उत्तर से अगर विद्यार्थी ने 20 प्रतिशत तक कम बताया तो कोई बात नहीं, परंतु इससे अधिक गलत या कम उत्तर देने पर उस पेपर में जालसाजी के लिए संबंधित सब्जेक्ट का अध्यापक जिम्मेवार होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की योजना तथा निष्पक्षता के साथ परीक्षा संचालित करवाने की जिम्मेवारी स्कूल मुखिया की होती है। परीक्षा के दौरान स्कूल मुखिया का मौके पर उपस्थित रहना आवश्यक है, अगर किसी कारणवश वह मौजूद नहीं रह पाता तो दूसरे नंबर के स्कूल इंचार्ज की डयूटी लगानी होगी, क्योंकि स्कूल के सभी संसाधन स्कूल मुखिया के अधीन होते हैं इसलिए अगर स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान परीक्षा में नकल होती पाई गई तो व्यक्तिगत रूप से स्कूल मुखिया ही उसका जिम्मेवार होगा। यदि कोई अध्यापक परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को नकल करने की अनुमति देता है तो स्कूल मुखिया को उसको ऐसा करने से रोकना होगा, तब भी वह अध्यापक नहीं मानता तो उसकी शिकायत विभाग के मुख्यालय में भेजी जाए ताकि उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। स्कूल शिक्षा के सयुंक्त सचिव ने मासिक परीक्षाओं के साथ-साथ वार्षिक परीक्षाओं में भी नकल करवाने वाले अध्यापकों को सचेत करते हुए कहा है कि व्यक्तिगत फायदे के लिए नकल करवाकर विद्यार्थियों का अच्छा परिणाम दिखाने वाले इन अध्यापकों के इस कृत्य को भविष्य में कतई सहन नहीं किया जाएगा। अगर विद्यार्थियों को नकल करने में सहयोग करने की कोई शिकायत मिली तो उस अध्यापक के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X