Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मलाला के संघर्ष को पढ़कर आगे बढ़ेंगी मेवात की बेटियां

Updated on Monday, October 09, 2017 22:40 PM IST

चंडीगढ़, 09 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । हरियाणा के मेवात में रहने वाली लड़कियां अब मलाला के संघर्ष की कहानी को पढ़कर न केवल आगे बढ़ेंगी बल्कि अपने जीवन में देखे गए सपनों को भी साकार करेंगी। मेवात की लड़कियों के सपनों का साकार करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के प्रयासों से सेल्फी विद डॉटर फांउडेशन द्वारा 'लाडो पुस्तकालयÓ खोले जा रहे हैं।
(SUBHEAD)
मेवात व गुरूग्राम में यह पहला मौका है जब एक साथ 15 पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। इन पुस्तकालयों का उदघाटन किसी वीआईपी द्वारा नहीं किया जाएगा बल्कि बेटियों के लिए खोले जाने वाले इन पुस्तकालयों का उदघाटन,रख-रखाव तथा इस्तेमाल तक की जिम्मेदारी लड़कियों की ही होगी।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा विकास हेतु गोद लिए गए मेवात तथा गुरूग्राम के 100 गावों में सेल्फी विद डॉटर के बीबीपुर मॉडल ऑफ विमेन एंपावरमेंट एंड विलेज डिवैलपमेंट प्लान को लागू कर रहे सुनील जागलान के अनुसार मेवात व गुरूग्राम के ग्रामीण अंचल की महिलाओं एवं लड़कियों को आधुनिकता के साथ जोडऩे की मुहिम के दौरान उन्हें पता चला कि यहां की अधिकतर लड़कियों ने कभी किसी प्रतियोगिता परीक्षा आदि में भाग नहीं लिया। इतना ही नहीं यहां की अधिकतर युवतियां पढ़ी-लिखी होने के बावजूद उनमें सामान्य ज्ञान का भारी अभाव है। सुनील के अनुसार यहां की लड़कियां पढ़-लिखकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग तो लेना चाहती हैं लेकिन साधनों की कमी तथा सामाजिक पाबंदियों के चलते उन्हें अपनी इच्छाओं को मरना पड़ता है।

इसके बाद सुनील जागलान ने जब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इस बारे में बताया तो उन्होंने प्रथम चरण में 15 गावों में लड़कियों के लिए पुस्तकालय खोलने के निर्देश दिए। पुस्तकालय खोलने से पहले सुनील जागलान ने जब लड़कियों से बातचीत करते हुए सर्वे किया तो मेवात में रहने वाली किसी लड़की ने मलाला युसुफजई के संघर्ष भरे जीवन को पढऩा चाहा तो किसी ने कल्पना चावला व ज्योतिबा फूले में गहरी दिलचस्पी दिखाई। कई लड़कियों ने ऐसी किताबों की मांग की जिन्हें पढ़कर वह प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठ सकें।

लड़कियों से मिली फीडबैक के आधार पर रोजकामेव, बसई, खानपुर, रसीका, नया गांव, भोंडसी, अलीपुर, गढ़ी बजीदपुर, रिठौज, कादरपुर,दमदमा आदि समेत 15 गावों में मंगलवार से 'लाडो पुस्तकालयÓ शुरू किए जा रहे हैं। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुनील जागलान के अनुसार लड़कियों की मांग को देखते हुए महान् विभूतियों की जीवनी से संबंधित पुस्तकों के अलावा इन पुस्तकालयों में एसएससी, बैंकिंग,महिला पुलिस भर्ती, प्रतियोगी पुस्तकों के अलावा प्रेरणादायी पुस्तकें रखी गई हैं।

यह अपने आप में अपनी तरह का पहला ऐसा कार्यक्रम होगा जहां मंगलवार को एक साथ सभी पुस्तकालयों का उदघाटन भी संबंधित गावों की बेटियों के हाथों की करवाया जाएगा। भविष्य में इन पुस्तकालयों को उन सभी सौ गावों में खोला जाएगा जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा गोद लिया गया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X