Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

रेणुका हत्याकांड मामले में नया मोड़, पूर्व मंत्री की बेटी सी.बी.आई. को सौंपेगी सबूत

Updated on Monday, October 09, 2017 22:37 PM IST

यमुनानगर, 09 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । वर्ष-1995 में नाबालिग रेणुका शर्मा हत्याकांड को लेकर परिजनों को 22 साल के बाद भी इंसाफ नहीं मिला। अब परिजनों ने दीवाली तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि उन्हें इंसाफ न मिला तो वे अपने परिवार के साथ आत्मदाह कर कर लेंगे और इसका जिम्मेदार सरकार व प्रशासन होगी। हरियाणा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय शेर सिंह की बेटी गीता चौधरी मीडिया के सामने आई और उसने खुलासा किया कि वह इस हत्याकांड से जुटी लगभग 80 प्रतिशत गोपनीय जानकारी रखती है जिसे वह सी.बी.आई. के समक्ष देना चाहेगी।
इस संबंध में उसने गत माह सी.बी.आई. मुख्यालय को एक पत्र भी लिखा है। साथ ही उसने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई थी कि वह इस संबंध में गोपनीय जानकारी सी.बी.आई. को देना चाहती है। इस सारी घटनाक्रम के बाद 2 दिन पूर्व गीता चौधरी के बयान पुलिस द्वारा तो रिकार्ड किए गए लेकिन सी.बी.आई. की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। उनका कहना है कि पुलिस ने उनका जो बयान लिया है शायद पुलिस ही उस बयान को सी.बी.आई. तक पहुंचाएगी। तब आगे की कार्रवाई शुरू होगी। इस हत्याकांड को लेकर गत दिवस पूर्व मंत्री स्व. चौधरी शेर सिंह की बेटी गीता चौधरी व रेणुका के पिता सुभाष शर्मा तथा समाजसेवी प्रदीप शर्मा व मार्टिन आदि ने पत्रकार वार्ता कर मीडिया से सारी जानकारी शेयर की। कुछ गुप्त बातों का विस्तार से खुलासा करने की बात पर उन्होंने कहा कि यह जानकारी सुरक्षा की दृष्टि से वे सिर्फ सी.बी.आई. के समक्ष ही देंगे।

आत्मग्लानि हुई तो राज खोलने को हुई तैयार
पूर्व मंत्री स्व. शेर सिंह की पुत्री गीता चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि इस हत्या कांड के बारे में लगभग उन्हें पूरी जानकारी है। उनका कहना है कि इस हत्याकांड के बाद करोड़ों का लेन-देन प्रशासनिक व न्यायिक व्यवस्था में हुआ। उन्होंने तो यहां तक दावा किया कि उन्होंने खुद अपने हाथों से एक अधिकारी को अपने पिता के कहने पर लाखों रुपए दिए। इसके सभी सबूत उनके पास हैं लेकिन इन सबूतों को वे सी.बी.आई. के समक्ष ही रखेंगी क्योंकि उन पर भी न जाने कितना प्रकार का दबाव है और उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। इस घटना के बाद वे 22 वर्ष तक चुप रही क्योंकि कई प्रकार का दबाव उन पर था। अब उन्हें इस राज को अपने अंदर दफन करने में आत्मग्लानी हो रही थी क्योंकि रेणुका हत्या कांड जैसी घटना उनके परिवार में भी घटी और वे नहीं चाहती कि अब उनके बच्चों पर इस हत्याकांड का कुछ प्रकोप हो। इस हत्याकांड का मुख्यारोपी उनके परिवार के सदस्यों की तरह ही था। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी दबाव व लालच के अपनी आत्मिक शांति के लिए इस केस की तहकीकात करवाकर कार्रवाई को अमल में लानी चाहती हैं और इसके लिए वे अंतिम सांस तक लड़ती रहेंगी। चाहे उनके परिवार के सदस्य व रिश्तेदार जांच के बाद दोषी पाए जाएं तब भी वह इस मामले से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने बताया कि वे अपने पिता द्वारा पुत्र मोह में होने के कारण चुप रही और उनके पिता की मौत का मुख्य कारण भी यही रहा। उनका दावा है कि उन्होंने हर किसी को इस हत्याकांड में बिकते व खरीदते हुए देखा।

परिजनों को बंधी इंसाफ की उम्मीद
गीता चौधरी के साथ आए मृतक रेणुका शर्मा के पिता सुभाष शर्मा ने बताया कि पिछले 2 दशकों से भी अधिक समय से उनके घर में कोई त्यौहार नहीं मनाया और उनकी पत्नी की मृत्यु भी इसी गम में हो गई। आरोपियों के पारिवारिक सदस्य गीता चौधरी के इस मामले में सामने आने से अब उन्हें इंसाफ की कुछ उम्मीद बंधी है। उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि यदि दीवाली तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे अपने परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे। आत्मदाह करते समय वे एक नोट पर प्रशासन व अन्य कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराएंगे। उनका कहना है कि सी.बी.आई. व पुलिस ने अभी तक जांच आदि का जो ड्रामा किया है उस जांच से भी वे कंगाल हो गए हैं। गत माह भी सी.बी.आई. के अधिकारी पवन कुमार उनके पास आए थे और उनसे 2 गवाहों की जानकारी लेकर वापस चले गए और अभी तक इस संबंध में उनसे अभी तक कोई और अधिकारी नहीं मिला है और न ही इस संबंध में उन्हें कोई और जानकारी है। हालांकि दूसरी बार यह केस सी.बी.आई. ने अपने हाथ में लिया है। वर्ष-1995 से सी.बी.आई. इस केस की जांच कर रही है लेकिन 22 वर्ष के बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची।

इस प्रकार घटी थी घटना
अगस्त 1995 में रेलवे कॉलोनी निवासी सुभाष शर्मा की नाबालिग बेटी रेणुका शर्मा जब स्कूल से घर आ रही थी तो रास्ते में कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद एक बोरी में रेणुका के शव को डालकर स्कूटर पर रख उसे आरोपियों द्वारा रेल लाइन के बने जंगल में डाल दिया गया था। किसी तरह जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचित किया गया। इस हत्याकांड के बाद कई गवाह सामने आए जिन्होंने बताया कि किन लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। उस दिन से लेकर आज तक रेणुका हत्या को लेकर परिवार को इंसाफ नहीं मिला। हालांकि उस समय इस मामले को लेकर पूरा शहर सड़कों पर उतरा था और आंदोलन भी हुए थे लेकिन रसूख व प्रभाव के चलते आज तक भी परिजनों को कोई इंसाफ नहीं मिला।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X