Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुंडागर्दी: कार चालक ने महिला टोल कलेक्टर पर किया हमला

Updated on Friday, December 08, 2017 15:15 PM IST

गुरुग्राम,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : अक्सर लड़ाई-झगड़े और जाम के लिए चर्चित रहने वाले खेड़की दौला टोल प्लाजा पर एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार सुबह 11:15 पर वाहनों की लंबी लाइन लगने पर एक कार चालक ने आपा खो दिया। कार से बाहर निकल कर युवक ने महिला टोल कलेक्टर से गाली-गलौज के बाद उस पर हमला कर दिया। महिला टोलकर्मी से अभद्रता करने से पहले युवक ने अपना गुस्सा गार्डो पर भी उतारा। उसने टोल लेन पर लेग बूम बैरियर को भी जबरन हटा दिया था। करीब पांच मिनट तक युवक वहां रुका रहा और फिर अपनी सफेद रंग की एसेंट कार में सवार होकर चला गया। टोल कलेक्टर की शिकायत पर खेड़की दौला थाना पुलिस ने शिकोहपुर निवासी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कार के नंबर के आधार पर उसकी पहचान की गई।

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे स्थित टोल प्लाजा पर हुई वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि लेन नंबर 23 की ¨वडो पर महिला टोल कलेक्टर अपनी सीट पर नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में बाद में वह नोट गिनती हुई वापस लौटती दिख रही है, जिससे लगता है कि शायद वह फुटकर नोट लेने गई थी। उसके सीट पर नहीं होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इसी बीच युवक अपनी कार से उतर कर आता है और गार्ड को धमका बूम बैरियर उठा कर चला जाता है। बैरियर हटते ही कई कारे निकल जाती हैं। गार्ड फिर से बूम बैरियर लगा देता है। युवक की सफेद रंग की कार ¨वडो पर पहुंचती तो बूम बैरियर नहीं उठता, जिसके बाद वह फिर कार से उतर कर बूम बैरियर को हटा देता है, मगर उसके कार तक जाते ही गार्ड फिर बैरियर सही कर देता है। तब तक महिला कर्मी अपनी सीट पर आ चुकी है। इसके बाद युवक महिला टोल कलेक्टर से गाली-गलौज करने के बाद खिड़की से हाथ डाल उसे मारता है। यह भी कहता है कि तुम लोगों ने खाला का घर बना रखा है। पैसा देने के बाद भी जाम में फंसे रहो। अपनी मर्जी से वाहन पास करते हो। आरोपी ने महिला कर्मी को जान से मारने की धमकी देते हुए अशोभनीय टिप्पणी भी की।

घटना की जानकारी मिलते ही युवक की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया गया। जल्द ही उसे पकड़ भी लिया जाएगा। आरोपी की पहचान शिकोहपुर निवासी कुलदीप के रूप में हुई है।

- इंस्पेक्टर यशवंत ¨सह, थाना प्रभारी, खेड़की दौला

खेड़की टोल प्लाजा पर हुईं अन्य वारदात

3 दिसंबर 2012- टोल मांगने पर टोल कर्मी की गोली मार हत्या

5 जनवरी 2017 - दो युवकों ने टोल कर्मी से की मारपीट

12 फरवरी 2017- ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन के भाई ने की थी टोल कर्मियों के साथ मारपीट

18 फरवरी 2017 - टोल कर्मी के साथ युवकों ने की थी मारपीट

3 अगस्त 2017 - जाम लगने पर आपा खो कार चालक ने टोल कर्मी को धुना था।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X