Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हैवानियत: गाली देने पर टोका तो ईंट से हमला कर मार डाला

Updated on Friday, December 08, 2017 15:15 PM IST

गुरुग्राम ,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : नशे में धुत दो युवक इंसान से हैवान बन गए। दोनों ने दो भाइयों पर ईंट से कई वार किए। हमले में एक की जान चली गई, जबकि दूसरा भाई अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मुख्य आरोपी की स्कूटी का नंबर पुलिस के पास आ चुका है, उसी के सहारे उस तक पहुंचने का प्रयास हो रहा है।

सनसनीखेज वारदात न्यू कालोनी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने बुधवार रात करीब दस बजे हुई। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गांव भदरी थाना कुंडा निवासी सुंदरलाल (45) न्यू कॉलोनी में पूर्व विधायक की कोठी के पीछे रह रहे थे। लक्ष्मी बाजार में रहने वाले उनके चचेरा भाई रवि उनके घर आए थे। दोनों अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते हैं। सुंदर व रवि ने खाना खाया और दोनों रवि के यहां जाने के लिए चल पड़े। पेट्रोल पंप के सामने नशे में धुत एक युवक स्कूटी रोक कर उस पर बैठा हुआ था।

दोनों को आता देख उसने गाली दी तो सुंदर ने विरोध जताया। जिसके बाद नशे में धुत युवक ने आवाज देकर बगल में स्थित तिकोना पार्क में बैठ शराब पी रहे अपने साथी को बुला लिया। उसने आते ही ईंट उठा सुंदर के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। स्कूटी सवार युवक भी दूसरी ईंट उठा सुंदर पर वार करने लगा। सिर में चोट लगने से सुंदर बेहोश होकर गिर पड़े। रवि ने भाई को बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके ऊपर भी ईंट से हमला कर दिया, जिससे उन्हें भी गंभीर चोट लगी।

इसी बीच कुछ लोग पहुंच गए और दोनों युवकों से रवि को बचाया। एक व्यक्ति ने न्यू कालोनी पुलिस थाने को सूचना दी तो दस मिनट में ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबूलाल घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि इससे पहले दोनों आरोपी युवक स्कूटी से भाग चुके थे। पुलिस मरणासन्न सुंदर व घायल रवि को आर्यन अस्पताल ले गई, जहां पर सुंदरलाल को मृत घोषित कर दिया गया। रवि का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं देर रात तक उन्हें पकड़ा भी जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X