Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हर्बल पार्क की जमीन पर सेना, एयरफोर्स दावेदार, किसे मिलेगी तय करेगा मंत्रालय

Updated on Friday, December 08, 2017 15:12 PM IST

अंबाला,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : सेना नगर स्थित हर्बल पार्क को लेकर वन विभाग व रक्षा संपदा कार्यालय के बीच साल 2014 में करार खत्म हो जाने के बाद पार्क उजाड़ हो चुका है। हालांकि, अब यह दोबारा से कभी विकसित हो पाएगा या नहीं इसको लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस पार्क की जमीन को हासिल करने को लेकर सेना व एयरफोर्स इस जमीन पर अपनी अपनी दावेदारी ठोंक दी है। जिसको लेकर सेना व रक्षा मंत्रालय को अपना मसौदा भिजवा चुके हैं। हालांकि, अब यह रक्षा मंत्रालय ही तय करेगा कि यह जमीन इन दावेदारों में से किसी को मिलेगी या फिर संपदा कार्यालय के पास ही रहेगी।

जानकारी के मुताबिक करीब 12 एकड़ में बने इस पार्क को रक्षा संपदा कार्यालय व वन विभाग ने साल 2008 में करार के तहत विकसित किया था। इस पार्क का उद्घाटन 28 फरवरी 2008 को तत्कालीन पर्यावरण, खेल एवं पयर्टन मंत्री किरण चौधरी ने किया था। साल 2014 में यह करार खत्म हो गया। हालांकि, वन विभाग इस करार को आगे बढ़ाना चाहता था। अब देखरेख के अभाव में यह पार्क उजाड़ है। चूंकि, पार्क एयरफोर्स की दीवार से सटा है तो एयरफोर्स प्रशासन इस जमीन को हासिल करना चाहता है। सेना क्षेत्र सेना नगर से शुरू होता है तो सेना भी इस जमीन को हासिल करना चाहती है। दोनों की दावेदारी रक्षा मंत्रालय के पास होने से रक्षा संपदा कार्यालय इस पार्क को विकसित करने को लेकर कदम नहीं उठा रहा है। इस पर फैसला शीघ्र आने की उम्मीद है।

लाखों खर्च कर लगाए संसाधन हुए बेकार

पार्क में बच्चों के झूलों से लेकर बैठने के झोपड़ी नुमा शेड, शतुरमुर्ग, चीता, जेबरा आदि पशु-पक्षियों के कृत्रिम ढांचे, बीच से निकलती नहर और अन्य कई सारे संसाधन अब एक एक कर खत्म बेकार हो चुके हैं। सेना संपदा कार्यालय और वन विभाग के बीच करार आगे नहीं बढ़ने से लाखों रुपया बर्बाद हुआ है।

सेना व एयरफोर्स ने मांगी है जमीन

वहीं, इस मामले में सेना संपदा अधिकारी ममता कांसे ने बताया कि हर्बल पार्क की जमीन को लेकर सेना एवं एयरफोर्स ने रक्षा मंत्रालय से जमीन मांगी है। अभी यह तय नहीं हुआ कि यह जमीन किसे मिलेगी या फिर नहीं मिलेगी। हालांकि, इस पर निर्णय जल्द आने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X