Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पत्नी अवैध संबंधों में रोड़ा बनी तो फौजी पति ने जहर देकर मार डाला

Updated on Monday, December 04, 2017 22:58 PM IST

पानीपत,04 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पत्नी को पति के भाभी से अवैध संबंधों का पता चला तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। पत्नी के विरोध को देखते हुए फौजी पति ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना गांव डिडवाड़ी की है। यह आरोपी मृतका के पिता ने लगाए हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर उसके पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

राणा माजरा निवासी राजपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने अपनी दो बेटियों पिंकी और ओमगिरी की शादी वर्ष 2002 में गांव डिडवाड़ी निवासी सगे भाई प्रेम और कर्मबीर के साथ की थी। पिंकी की चार बेटियां हैं। उसका पति फौज में नौकरी करता है। उसका आरोप है कि शुक्रवार देर शाम प्रेम ने अपनी मां अंतो, भाई कर्ण सिंह व भाभी संतोष के साथ मिलकर पिंकी के साथ मारपीट की। बाद में उसे जहर दे दिया।

तबीयत बिगड़ने पर ओमगिरी उसे लेकर इसराना स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंची। वहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे पानीपत के ही एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

राजपाल का आरोप है कि उसके दामाद प्रेम के अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध हैं, जिसका पिंकी विरोध करती थी। इसी कारण प्रेम ने अपनी मां, भाई व भाभी के साथ मिलकर पिंकी को जहर देकर मार दिया। समालखा थाना प्रभारी नवीन सिंधू ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेठ कर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मरने से पहले पिता को बताया

राजपाल ने बताया कि अस्पताल में पिंकी ने उसे घटना के बारे में बताया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गए।

बेटा न होने का मारते ताना

मृतका के भाई सुरेश ने बताया कि पिंकी की शादी को करीब पंद्रह साल हो चुके थे। उसे चार बेटियां हैं, लेकिन कोई बेटा नहीं हुआ। इस कारण ससुराल के लोग उसे ताने मारते थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X