Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

युवक ने शादीशुदा महिला से एफबी पर की दोस्ती, घर बुलाकर किया दुष्कर्म

Updated on Monday, October 09, 2017 01:31 AM IST

अंबाला शहर, 08 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । दिल्ली के रानीबाग की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती करके अंबाला का एक युवक हितेश उर्फ लक्की उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद उसे छावनी बस स्टैंड पर छोड़ दिया। कुछ समय तक तो पीड़िता ने बात छिपाए रखी, लेकिन आत्मग्लानि होने पर अपने पति को बता दिया। उधर, हितेश ने गाली गलौज कर उसका फोन, फेसबुक व वाट्सएप नंबर ब्लॉक कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। उसके पास जून 2016 में फेसबुक पर हितेश का दोस्ती के लिए संदेश आया था। महिला ने उसे बताया कि वह शादीशुदा है। हितेश का जवाब था कि क्या एक शादीशुदा महिला किसी की दोस्त नहीं हो सकती। दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों आपस में फेसबुक, वाट्सएप पर चैटिंग के बाद फोन पर भी बातचीत करने लगे। उसके बाद हितेश दिल्ली गया। पीडि़त महिला उससे कश्मीरी गेट पर मिली। जनवरी 2017 में महिला हरिद्वार गई थी। पता चलते ही हितेश ने उसे फोन कर अंबाला स्थित अपने घर आने के लिए कहा। जब वह हितेश के घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। वह नजदीक आने लगा तो महिला ने शादीशुदा होने का हवाला देते हुए रोका लेकिन वह नहीं माना, उसके साथ जबरदस्ती की। जब वह रोने लगी तो हितेश ने अनजाने में हुई गलती मानी, उसे छावनी बस स्टैंड छोड़कर चला गया था। महिला थाना प्रभारी एसआइ सीमा रानी के मुताबिक दिल्ली के रानीबाग पुलिस थाने में शिकायत दी तो जीरो एफआइआर दर्जकर जांच के लिए अंबाला भेज दी गई। महिला थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X