Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

35 माह बाद महिला की हत्या के आरोपी काबू

Updated on Monday, December 04, 2017 22:57 PM IST

पानीपत,04 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : जनवरी 2014 में शिमला मौलाना निवासी दर्शना पत्नी सतबीर से छेड़छाड़ करने के बाद चाकू व सुआ घोंपकर मौत के घाट उतारने के आरोप में पुलिस ने शनिवार देर शाम को एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने अपनी पहचान अमित उर्फ सांडा पुत्र बलवान निवासी शिमला मौलाना के रूप में दी। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक लोडेड अवैध देसी पिस्तौल व पूछताछ के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू व सुए को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सीआइए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में साथ देने वाली आरोपी मां कमलेश व गांव के ही आरोपी के दोस्त प्रवीन पुत्र समे सिंह को भी रविवार देर शाम गांव से पकड़ा था। पकड़े गए दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अमित ने बताया कि 5 जनवरी 2014 को गांव की ही महिला दर्शना देवी उसके प्लाट में उपले बना रही थी। उसके साथ छेड़खानी की तो महिला ने उसका विरोध किया व परिजनों को घटना बारे बताने की बात कही। जिसके बाद आरोपी ने सुए व पेचकस से महिला के ऊपर 10-15 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

दोस्तों में ठनी तो हुआ खुलासा

दर्शना के बेटे सुनील ने बताया कि दोनों आरोपियों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आपसी रंजिश को रखते हुए आरोपी के दोस्त ने उन्हें घटना बारे बताया, जिसके बाद सच्चाई उनके सामने आ सकी। वहीं पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो दिनों में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X