Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सीबीआइ के रडार पर रेयान की एक शिक्षिका

Updated on Monday, December 04, 2017 22:56 PM IST

 गुरुग्राम,03 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) चर्चित प्रद्युम्न हत्याकांड में रेयान इंटरनेशनल स्कूल की एक शिक्षिका भी सीबीआइ के रडार पर है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी छात्र द्वारा प्रद्युम्न की हत्या किए जाने की जानकारी शिक्षिका को थी। बावजूद इसके वह इस मामले पर चुप्पी साधे रही। यही नहीं, शिक्षिका की सलाह पर ही आरोपी छात्र घटना के बाद से सामान्य व्यवहार कर रहा था। अब सीबीआइ यह पता करने की कोशिश में जुटी है कि शिक्षिका ने ऐसा क्यों किया? इस मामले में सीबीआइ उससे पूछताछ भी कर चुकी है। शिक्षिका के खिलाफ साक्ष्य मजबूत किए जा रहे हैं ताकि उसे बचने का कोई मौका न मिल सके।

आठ सितंबर को रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की स्कूल के ही बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। आरोप में सीबीआइ ने11वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक छात्र ने ही सभी को प्रद्युम्न के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी कक्षा में चला गया। आरोपी छात्र ने परीक्षा भी दी। सूत्रों का कहना है कि एक बच्चे की हत्या करने के बाद वह सामान्य बच्चों की तरह दिखता रहा तो इसके पीछे उक्त शिक्षिका की ही काउंसलिंग थी। शिक्षिका को पता था कि प्रद्युम्न की हत्या हुई है। उसने ही छात्र को समझाया कि वह सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार करे, ताकि किसी को शक न हो। सीबीआइ को इस बारे में पुख्ता जानकारी हो गई है। हालांकि, घटना के बाद शिक्षिका से छात्र की मुलाकात का वीडियो क्लिप नहीं है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा चुका है। किसी में घटना के तुरंत बाद शिक्षिका से छात्र मिलते नहीं दिख रहा है। इस वजह से शिक्षिका की गिरफ्तारी में समय लग रहा है। इस मामले में कुछ बच्चों से भी पूछताछ हुई है। इसी तरह एक छात्रा भी सीबीआइ के रडार पर है। उस छात्रा को भी आरोपी छात्र के बारे में पूरी जानकारी थी।

छह दिसंबर की सुनवाई अहम

प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में छह दिसंबर काफी अहम है। इस दिन जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में आरोपी छात्र का मामला सेशन कोर्ट में जाएगा या नहीं, इस बारे में काफी हद तक स्थिति साफ हो जाएगी। सीबीआइ एवं आरोपी पक्ष की ओर से बहस होगी कि छात्र को वयस्क के दायरे में देखा जाए या नहीं।

सीबीआइ की जांच से सभी संतुष्ट हैं। जिन लोगों ने मामले को दबाने या छिपाने का प्रयास किया, सभी के नाम चार्जशीट में शामिल होंगे। साथ ही आरोपी ने हत्या क्यों की, इस बारे में भी पूरी जानकारी सामने आनी चाहिए। ऐसा लगता है कि कुछ बातें हैं जो सामने नहीं आ रही हैं। वे सभी चेहरे बेनकाब होने चाहिए जिन्हें इस घटना की पूरी जानकारी थी। इससे आगे कोई भी व्यक्ति किसी भी मामले को दबाने या छिपाने का प्रयास नहीं करेगा।

- वरुणचंद ठाकुर, प्रद्युम्न के पिता

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X