Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

एक साल से हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति, आज तीन बजे तक तक काम ठीक कराने का आश्वासन

Updated on Monday, December 04, 2017 22:50 PM IST

रोहतक,01 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) गंदे पानी की आपूर्ति से हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी की जनता को राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को गुस्साए स्थानीय लोगों और जनता ने विरोध प्रदर्शन किया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जनता और पार्षद ने पेयजल आपूर्ति दुरूस्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि तत्काल ही राहत नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे। लोगों की नाराजगी इस बात से भी थी कि एक साल से गंदे पानी को पी रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिली है। पार्षद संग जनता की नाराजगी को भांपते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को तीन बजे तक कार्य कराने का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद जनता वापस लौट गई।

आवाज एक अभियान के संयोजक व वार्ड-14 की पार्षद नीरा भटनागर के प्रतिनिधि नौरातामल और क्षेत्र प्रतिनिधि जसबीर कुमार जनता के साथ पहुंचे। सबसे पहले जिला उपायुक्त से मिलने पहुंचे। लेकिन वहां से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि काम करा देंगे, लेकिन जनता नाराज हो गई। चेतावनी दी कि एक साल से लगातार यही आश्वासन मिल रहे हैं। यह भी कहा ठीक तरह से कनेक्शन न होने के कारण गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इसलिए तत्काल ही गंदे पानी से राहत दिलाने के लिए कनेक्शन भी कराए जाएं। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बजाय लोग नाराज हो गए। नौरातामल भटनागर ने चेतावनी दी कि कार्रवाई तत्काल नहीं हुई तो यहीं दरी डालकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे। अधिकारियों ने चेतावनी को देखते हुए आश्वासन दिया है कि मौके पर टीम भेजकर गंदे पानी की आपूर्ति को चेक कराया जाएगा। जिससे गंदे पानी से राहत जनता को मिले। इस दौरान दुर्गा, विमला, ललिता, कैलाश, रामवती, सरोज, अन्नू, शशि बाला आदि मौजूद रहे।

पहरावर में पानी की किल्लत, लोगों में गुस्सा

वार्ड-8 स्थित कुछ कॉलोनियों व ढानियों में पानी की भारी कमी है। जनता ने रोष जताते हुए कहा कि पानी की आपूर्ति तत्काल शुरू कराई जाए। पेयजल आपूर्ति के साथ ही लाइन भी बिछाने का कार्य होना चाहिए। स्थानीय निावसी व पूर्व पंचायत सदस्य शिव कुमार मेंबर ने कहा कि एक साल से लगातार पानी की किल्लत का समाधान नहीं हो सका है। शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह भी चेतावनी दी कि जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन को विवश होंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X