Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

डिलीवरी के करीब एक घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Updated on Thursday, November 30, 2017 11:20 AM IST

पानीपत,29 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : सिविल अस्पताल में डिलीवरी के करीबन एक घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने सामान्य अस्पताल में जमकर हंगामा किया व चिकित्सकों को बच्चे की मौत का जिम्मेवार ठहराया। परिजनों ने घटना की शिकायत बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी है।

एकता विहार कालोनी निवासी 26 वर्षीया सुषमा की शादी फरवरी माह में अर्जुन के साथ हुई थी। बुधवार करीबन 11 बजे परिजन डिलीवरी कराने के लिए सुषमा को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों ने गर्भवती की जांच पड़ताल के बाद नार्मल डिलीवरी में खतरा बताया। परिजनों से सिजेरियन ऑपरेशन करने की बात कही।

परिजनों का कहना है कि जच्चा-बच्चा की जिंदगी को ध्यान में रखकर उन्होंने ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी कराने की बात कही। लगभग एक बजे महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने परिजनों को बताया कि बच्चे के पेट में कुछ गंदगी जाने के कारण नवजात की हालत ठीक नहीं है। डिलीवरी के एक घंटे बाद चिकित्सकों ने बच्चे की मौत होने की खबर परिजनों को दी।

लापरवाही ने ली मेरे पोते की जान

सुषमा के ससुर प्रमोद कुमार का कहना है कि पहले तो चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा की जान खतरे में होने की बात कहकर सीजेरियन ऑपरेशन कर दिया। डिलीवरी के करीबन एक घंटे बाद उसके पोते की मौत हो जाने की बात कही। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण ही उनके पोते की जान गई है।

वर्जन :

ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि बच्चा मां के पेट में मल त्याग चुका था, जो कि बच्चे के फेफड़ों में जम गया था। ट्यूब के माध्यम से मल बाहर निकाल कर बच्चे को नार्मल हालत में परिजनों को दे दिया गया। परिजन करीबन एक घंटे बाद मृत अवस्था में लेकर आए थे।

डॉ. दिनेश दहिया, बाल रोग विशेषज्ञ

वर्जन :

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।

एएसआइ हरिराम, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X