Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अस्पताल में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं

Updated on Thursday, November 30, 2017 11:19 AM IST

 गुरुग्राम:,29 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  सड़कों या गलियों की बात दूर अस्पतालों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं। बस अड्डा रोड के नजदीक एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती एक युवती के साथ दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला यही दर्शाता है। आरोपी अस्पताल से युवती के छुट्टी मिलने के बाद भी मोबाइल पर परेशान करते रहे। परेशान होकर युवती की मां ने सेक्टर-14 थाने में शिकायत कर दी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

सॉफ्ट ¨ड्रग पीने की वजह से युवती की तबीयत खराब हो गई थी। तबियत खराब होने पर युवती को पहले जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया था। वहां से चिकित्सकों ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल ले जाना सही रहेगा। मां ने देखा कि कहीं देर न हो जाए। यही सोच नजदीक शिवा नामक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। युवती के गले में पाइप डाल दी गई थी जिससे वह हिल भी नहीं सकती थी। 16 नवंबर की रात आइसीयू में सोहना निवासी रवि नामक नर्सिंग स्टाफ आया और छेड़छाड़ करने लगा। फिर कुछ देर बाद मध्यप्रदेश निवासी कुलदीप पहुंचा। उसने भी छेड़छाड़ की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी दोनों युवती के मोबाइल पर फोन करने से बाज नहीं आए। फोन से अश्लील बातें करते थे। परेशान होकर उसने सारी बात अपनी मां से बताई।

सेक्टर 14 थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही दोनों स्टाफ को दबोच लिया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल जा चुके हैं। साथ ही आगे जांच की जा रही है। अस्पताल के पास चार दिनों से अधिक का सीसीटीवी फुटेज नहीं है। इस वजह से घटना से संबंधित फुटेज नहीं है। इसे देखते हुए अन्य स्टाफ से दोनों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X