कार्यक्रम में प्रदेश भर से पत्रकार पहुंचे। वहीं वरिष्ठ पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा ग्रामीण विकस संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रमुख अरविन्द सैनी, मीडिया समन्यवक मुख्यमंत्री हरियाणा अशोक छाबड़ा, जिला अध्यक्ष झज्जर विकास वाल्मीकी, संजय कबलाना, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने पत्रकार सम्मेलन कराने के लिए महासंघ का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रधान परविंद्र सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में मीडिया समन्यवक मुख्यमंत्री हरियाणा अशोक छाबड़ा को पत्रकारों के कल्याण के लिए मांग पत्र भी सौंपा गया। छाबड़ा ने कहा की मांगो को मुख्यमंत्री के सामने रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हित में कई कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि हमारी निरंतर पत्रकारों के हित में निर्णय ले रही है। पेंशन , बीमा सहित इलेट्रॉनिक मीडिया में उपमंडल स्तर पर कार्य करने साथियों को मान्यता दी गई।