Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ की खुली लूट, भ्रष्ट तंत्र बेनकाब — राव नरेंद्र सिंह

Updated on Friday, March 27, 2026 19:12 PM IST

चंडीगढ़:- पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर तीखा प्रहार किया है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। एक घोटाले की गूंज थमती नहीं कि दूसरा घोटाला सामने आ जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचकूला नगर निगम में हुआ यह महाघोटाला भ्रष्ट सरकारी तंत्र की सच्चाई को पूरी तरह उजागर करता है। यह केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि जनता के पैसे की “खुली लूट” है, जिसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे प्रकरण से स्पष्ट होता है कि सरकारी संस्थानों में जवाबदेही लगभग समाप्त हो चुकी है। यह घोटाला राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अधिकारियों द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत किया गया प्रतीत होता है। जनता से विभिन्न प्रकार के शुल्क वसूल किए जा रहे हैं, लेकिन यह धन विकास कार्यों में खर्च होने के बजाय भ्रष्ट राजनेताओं और अधिकारियों की जेब में जा रहा है। आम जनता को इस भ्रष्ट तंत्र द्वारा लगातार गुमराह किया जा रहा है। राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि निष्पक्ष जांच होती है, तो घोटाले की राशि और अधिक बढ़कर सामने आ सकती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इस मामले में पारदर्शिता नहीं लाई जाती, कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X