Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के बैंक महाघोटाले की केंद्र सरकार करवाए जांच : दुष्यंत चौटाला

Updated on Friday, March 27, 2026 20:19 PM IST

चंडीगढ़। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्राइवेट बैंकों के जरिये सरकारी फंड के गबन को गंभीर बताते हुए इसे मल्टी स्टेट स्कैम करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बड़े घोटाले की जांच हर हाल में उच्च स्तरीय ही होनी चाहिए। हरियाणा की एक विजिलेंस ब्यूरो कई राज्यों के स्कैम को किसी हालात में मॉनिटर नहीं कर सकता है इसलिए इस महाघोटाले की जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का शामिल होना जरूरी है। पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने इस स्कैम की केंद्रीय जांच के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था और यह मांग उठाई थी कि इस बड़ी गड़बड़ी की सीबीआई और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के फंड गड़बड़ी के तार भी इस घोटाले के साथ जुड़े नजर आए है और बैंकों की संख्या भी दो से बढ़कर तीन हो गई है। ऐसे में सरकार को इस घोटाले की गंभीरता को समझना चाहिए क्योंकि यह 590 करोड़, 700 करोड़ या फिर हजार करोड़ रुपए का ही घोटाला नहीं लग रहा है, जब पूरे भारत में इसकी जांच होगी तो यह बहुत बड़ा स्कैम निकलेगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी मांग करती है कि केंद्र सरकार को सार्वजनिक धनराशि से संबंधित इन गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की मॉनिटरिंग सीबीआई और एसएफआईओ से करवानी चाहिए।
वहीं अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण देश एवं प्रदेश में गैस और तेल की किल्लत की समस्या पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर तेल और गैस खरीदने के कारण जो हालात देश में पैदा हुए है, वे सबके सामने है। दुष्यंत ने कहा कि आज देश के अनेक राज्यों से तेल और गैस संकट की तस्वीरें सामने आ रही है, जो कि कोरोना से बड़े आपातकाल को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में भी ऊर्जा जरूरतों की कमी नहीं रही थी, लेकिन आज घरों के चूल्हों और वाहनों के संचालन पर संकट मंडराया हुआ है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X