Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती कर मोदी सरकार ने जनहित में उठाया बड़ा कदम : अरविंद सैनी

Updated on Friday, March 27, 2026 19:20 PM IST

गुरुग्राम, 27 मार्च। हरियाणा भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती करके जनहित में बड़ा कदम उठाया है।  उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी को महंगाई से बहुत राहत मिलेगी। वैश्विक तनाव के बीच जब दुनिया महंगाई से जूझ रही है, भारत ने राहत का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर साफ संदेश दिया है कि जनता को राहत देना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
अरविंद सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर किया है, जबकि डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। मोदी सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें पिछले एक महीने में लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आम नागरिकों को महंगाई के बोझ से बचाने का काम किया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया, उत्तर अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में ईंधन की कीमतों में 20 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। दक्षिण-पूर्व एशिया में 30 से 50 प्रतिशत, उत्तर अमेरिका में लगभग 30 प्रतिशत, यूरोप में 20 प्रतिशत और अफ्रीका में करीब 50 प्रतिशत  तक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में सरकार ने टैक्स में कटौती कर राहत देने का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी सोच का प्रमाण है कि सरकार ने खुद वित्तीय दबाव सहकर आम जनता को महंगाई से बचाने का निर्णय लिया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X