गुरुग्राम। लायंस पब्लिक स्कूल सेक्टर-10ए एवं सेक्टर-102 में चेयरमैन रहे लायन के.एस. ढाका का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए चेयरमैन की नियुक्ति हो गई है। लायन डी.वी. तनेजा नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। उनका कार्यकाल एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028 तक रहेगा। लायन के.एस. ढाका ने लायन डी.वी. तनेजा को शुभकामनाएं दीं।
लायन डी.वी. तनेजा ने दूसरी बार चेयरमैन का पदभार संभाला है। अब से पूर्व वे वर्ष 2004 से 2006 तक भी चेयरमैन रह चुके हैं। अपने कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया था। विद्यालय के इमीडिएट पास्ट चेयरमैन लायन डॉ. के.एस. ढाका ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
लायन डी.वी. तनेजा के चेयरमैन बनने पर विद्यालय के मैनेजर राजीव कुमार एवं प्रिंसिपल दिपिंदर कौर ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने लायन डी.वी. तनेजा को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना की। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यालय की प्रगति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।