Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया 9 परिवादों का समाधान

Updated on Friday, March 27, 2026 18:13 PM IST

चंडीगढ़, 27 मार्च- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय, सत्कार, वास्तुकला मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक यमुनानगर जिला सचिवालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में 15 परिवाद रखे गए, जिनमें से कैबिनेट मंत्री ने 9 परिवादों को मौके पर ही समाधान करके फाइल कर दिया तथा शेष 6 परिवादों को आगामी बैठक तक हल करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिन 9 परिवादों का मौके पर ही निपटान करके फाइल करने के निर्देश दिए, जिनमें परिवाद नम्बर-2 में गांव गधौली निवासी राजिन्द्र सिंह ने चतंग नदी पर पटरी से मिट्टी हटाने बारे, परिवाद नम्बर-3 में गांव भवानीपुर निवासी अनुज ने संजीव कुमार सरपंच व रणबीर सिंह के खिलाफ पंचायती पेड़ काटने की शिकायत दी जिस पर कैबिनेट मंत्री ने वन विभाग को निर्देश दिए कि इस संबंध में नोटिस दें और कटे पेड़ की रिकवरी कर पंचायत में जमा करें,  परिवाद नम्बर-4 में याकुबपुर निवासी जीतो ने पिछली बैठक में घर के आंगन में से ट्रांसफार्मर हटवाए जाने बारे शिकायत दी जिस पर कैबिनेट मंत्री ने बिजली विभाग को निर्देश दिए थे कि ट्रांसफार्मर हटवाएं, बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को हटवा दिया, जिसके लिए जितो ने ट्रांसफार्मर हटवाए जाने पर कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया। 

परिवाद नम्बर-5 में गांव खारवन निवासी सुनीता रानी ने पड़ोसी रवि कुमार के खिलाफ शिकायत बारे, परिवाद नम्बर-7 में सुथरान गली, जगाधरी निवासी अनिल कुमार मनचंदा ने नगर निगम के खिलाफ शिकायत बारे, परिवाद नम्बर-8 में विष्णुनगर जगाधरी निवासी गोविंद प्रसाद ने प्लाट की पार्ट आईडी बनाने बारे, परिवाद नम्बर-10 में गांव लापरा निवासी कामिल ने रास्ता खुलवाने बारे, परिवाद नम्बर-13 में गांव माथोर जिला दरभंगा बिहार निवासी धर्मेन्द्र कुमार दास ने मशीन पर लेबर का काम करते हुए हाथ पर गहरी चोट लगने पर मालिक के खिलाफ हर्जा-खर्चा न देने बारे, परिवाद नम्बर-15 में गांव रझेड़ी निवासी सुरेश कुमार काम्बोज ने कार्यकारी अभियंता पंचायती राज द्वारा बिजली का काम करवाकर पेमेंट न देने बारे शिकायत की थी, जिनकी सुनवाई के उपरांत संबंधित विभागों द्वारा उक्त परिवादों के निपटान हेतु की गई कार्यवाही से शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बाद हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने उक्त परिवादों को फाईल करने के निर्देश दिए। जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवाद नम्बर-1 में गांव लवाना निवासी अनिल कुमार ने आरोपीगण मंजीत सिंह, सोनू फौजी, गगन, लखविंदर को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करने बारे, परिवाद नम्बर-6 में सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी निवासी महेन्द्र तनेजा ने प्रॉपर्टी आईडी के कुछ टुकड़ों को अप्रूव कर रजिस्ट्री किए जाने बारे शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, कार्यकारी अभियंता नगर निगम, कष्ट निवारण समिति के मेंबर प्रियांक शर्मा व संगीता सिंघल को ठीक प्रकार से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। परिवाद नम्बर-9 में बसंत नगर, जगाधरी निवासी विजयदीप सिंह ने बसंत नगर जगाधरी के पास हुड्डा की जमीन में अवैध कॉलोनी काटे जाने पर डीटीपी व नगर निगम यमुनानगर द्वारा कार्यवाही करने बारे शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने जांच कर रिपोर्ट देने के लिए अधिकारियों की डयूटी लगाई, परिवाद नम्बर-11 में गांव संरावा निवासी जसविंद्र सिंह डिपोधारक ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पीडीएस लाइसेंस की राशन सप्लाई को बिना पक्ष सुने कार्यवाही करने बारे शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। 

Readers' Comments
Sanyogita 5/28/2024 11:53:34 AM

Good

Madhu Bala 5/28/2024 11:51:50 AM

Ok 👍

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X