Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स पर अंकुश लगाना जरूरी : दीपेंद्र हुड्‌डा

Updated on Friday, March 27, 2026 20:14 PM IST


चंडीगढ़। देश में बच्चों और किशोरों में बढ़ती मोबाइल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स की लत को लेकर रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने चिंता जताई। हुड्डा ने लोकसभा में इस विषय को उठाते हुए कहा कि अनियंत्रित स्क्रीन टाइम नई पीढ़ी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है, इसलिए इस पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है।
शून्य काल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए हुड्डा ने कहा कि आज बच्चे घंटों तक रील्स, वीडियो और ऑनलाइन गेम्स में व्यस्त रहते हैं, जिससे कम उम्र में ही मोबाइल की लत विकसित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप बच्चों में नींद की कमी, चिंता, अवसाद और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में गिरावट जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लोकसभाध्यक्ष ने भी इस मुद्दे की गंभीरता को स्वीकार करते हुए हुड्डा की सराहना की और कहा कि शून्य काल में इसी प्रकार के जनहित से जुड़े विषय उठाए जाने चाहिए। वहीं सरकार ने भी आश्वासन दिया कि इस मांग पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। हुड्डा ने ऑनलाइन सट्टा आधारित गेम्स पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि “एविएटर” जैसे बेटिंग गेम्स युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे गेम्स का प्रचार फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम हो रहा है, जिसे नियंत्रित करना जरूरी है। दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से मांग की कि भारत में भी आयु सत्यापन, सुरक्षा मानकों और स्क्रीन टाइम सीमाओं को लेकर स्पष्ट और सख्त कानून बनाए जाएं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X