Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान

Updated on Tuesday, March 31, 2026 19:13 PM IST

पंचकूला। हरियाणा नर्सिंग यूनियन के मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर-10 स्थित सूद धर्मशाला में हुए चुनाव में विनीता बांगड़ फिर से राज्य प्रधान चुनीं गई। वे लगातार दूसरी बार इस पद पर चुनीं गई हैं। प्रदेशभर से नर्सिंग ऑफिसर्स ने इस चुनाव में पहुंचकर मतदान किया। चुनाव नर्सिंग ऑफिसर्स की सर्विस इम्पलॉय आईडी और इंट्रा हरियाणा आईडी से करवाया गया। विनीता बांगड़ ने प्रदेश की नर्सिंग ऑफिसर्स को भरोसा दिलाया कि वे पहले भी अधिक मजबूती के साथ हरियाणा के नर्सिंग ऑफिसर्स के हितों के लिए काम करेंगीं।

पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हरियाणा नर्सिंग यूनियन का चुनाव कराया गया। चुनाव में प्रदेशभर से पहुंचे नर्सिंग ऑफिसर्स ने मतदान किया। राज्य प्रधान पद के लिए दो ही उम्मीदवार पंचकूला के नागरिक अस्पताल से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर विनीता बांगड़ व गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुमित्रा बल्हारा मैदान में थीं।

अनीता सोलंकी को महासचिव, कविता गुलिया, सोहन व दिनेश यादव को उपप्रधान, संतोष शर्मा व रूबी को संयुक्त सचिव, पूनम सहराय को प्रेस सचिव, कोषाध्यक्ष सुमन कुंडू, उपमहासचिव अर्चना यादव, नरेश भादू को चुना गया

विनीता कुमारी पंचकूला, कविता गुलिया पंचकूला, सुनील देवी हिसार को फाउंडर मेंबर बनाया गया

पंचकूला में संपन्न हुआ चुनाव, प्रदेशभर से पहुंचे नर्सिंग ऑफिसर्स

नई टीम ने नर्सिंग ऑफिसर्स के हित में मजबूती से काम करने का दिया भरोसा

 


हरियाणा में पेंशन बहाली संघर्ष समिति प्रमुख विजेंद्र धारीवाल, हरिपाल, बिजेंद्र सिंह और सुरजीत यादव ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष रूप से यह चुनाव संपन्न कराया। चुनाव में मतदान के लिए प्रदेश के जिलों से मेल-फिमेल नर्सिंग ऑफिसर्स पहुंचे। चुनाव का समय सुबह 9 से तीन बजे तक तय किया गया था। चुनाव के अंतिम समय तक नर्सिंग ऑफिसर्स का आना लगा रहा।
चुनाव के दौरान नर्सिंग ऑफिसर्स ने शांतिपूवर्क लाइन में लगकर मतदान किया। तीन बजे से पहले काफी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर्स लाइन में थे। इसलिए मतदान प्रक्रिया करीब चार बजे तक चली। इसके कुछ देर बाद मतदान संपन्न होने की औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद मतगणना की गई। चुनाव अधिकारियों ने मतगणना पूरी होने के बाद राज्य प्रधान की औपचारिक घोषणा की। चुनाव में कुल 485 वोट वैलिड पाए गए। विनीता बांगड़ बहुमत से राज्य प्रधान चुनीं गई। अनीता सोलंकी को महासचिव, कविता गुलिया, सोहन व दिनेश यादव को उपप्रधान, संतोष शर्मा व रूबी को संयुक्त सचिव, पूनम सहराय को प्रेस सचिव, सुमन कुंडू को कोषाध्यक्ष, अर्चना यादव व नरेश भादू को उपमहासचिव चुना गया। विनीता कुमारी पंचकूला, कविता गुलिया पंचकूला, सुनील देवी हिसार को फाउंडर मेंबर बनाया गया।


हरियाणा के जिलों से पहुंचे नर्सिंग ऑफिसर्स का आभार जताते हुए लगातार दूसरी बार हरियाणा नर्सिंग यूनियन की प्रधान बनीं विनीता बांगड़ ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर्स ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को वे मजबूत रखेंगीं। नर्सिंग काडर के हितों के लिए पहले भी उन्होंने लड़ाई लडऩे में कोई कमी नहीं छोड़ी। आगे और अधिक मजबूती के साथ वे साथी नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए संघर्ष करेंगीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा नर्सिंग यूनियन कोई राजनीतिक मंच नहीं है। यह नर्सिंग ऑफिसर्स का खुद के द्वारा खुद के लिए बनाया गया एक ऐसा मंच है, जहां हर नर्सिंग कैडर के हितों के लिए काम किया जाता है। विनीता बांगड़ ने कहा कि हम सब मिलकर अपने कैडर को मजबूत करेंगें।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X