जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ अपने द्वारा रोपित पौधों के देखरेख का विशेष आग्रह किया गया और सेक्टर- 45सी चंडीगढ़ के एक सूख रहे कचनार के पेड़ को बचाने का प्रयास किया जा रहा है,जिसके जल्द हरा भरा होने की उम्मीद है। फाउंडेशन के पर्यावरण सह प्रमुख दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि इस पेड़ के नीचे जड़ों में चूहों का बहुत ज्यादा आक्रमण था,इसलिए खाने पीने की चीजों और पूजन की सामग्री तथा मूर्तियों को नहीं रखने का आग्रह किया गया। फाउंडेशन की पर्यावरण प्रमुख प्रोफेसर रितु गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर को आईओसीएल के सहयोग से एमसीएम डीएवी में पर्यावरण मंथन का आयोजन किया गया और उसके मुख्य बिंदुओं को जल्द शासन और प्रशासन को प्रेषित किया जाएगा।