Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

शिल्प मेले के दौरान युवा लोक कलाकार पुरस्कार और वरिष्ठ लोक कलाकारों को आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे : गुलाब चंद कटारिया

Updated on Tuesday, October 15, 2024 17:49 PM IST

उदयपुर | उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (एनजेडसीसी), पटियाला (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक पंजाब के राज्यपाल की अध्यक्षता में उदयपुर में आयोजित की गई। राज्यपाल पंजाब  एनजेडसीसी के पदेन अध्यक्ष हैं।

 गुलाब चंद कटारिया 29 नवंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित होने वाले चंडीगढ़ शिल्प मेले के दौरान एनजेडसीसी युवा लोक  कलाकार सम्मान पुरस्कार और वरिष्ठ लोक कलाकारों को आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्रदान करेंगे। लोक कलाकार पुरस्कार पिछले साल शुरू किए गए थे। इस वर्ष माननीय राज्यपाल पंजाब और अध्यक्ष एनजेडसीसी की पहल पर युवा लोक कलाकारों के लिए भी दो पुरस्कार स्थापित किए गए हैं।

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने एनजेडसीसी की वित्त समिति और कार्यकारी बोर्ड द्वारा की गई सिफारिशों को भी मंजूरी दी, जिसमें वर्ष 2023-24 के दौरान कार्यक्रमों/गतिविधियों और गैर-कार्यक्रम पक्षों के लिए व्यय के रूप में 2300.00 लाख रुपये की मंजूरी; और 2024-25 के दौरान कार्यक्रमों/गतिविधियों और गैर-कार्यक्रम पक्षों के आयोजन के लिए 1600.00 लाख रुपये की बजट स्वीकृति शामिल है। माननीय राज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया कि क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के मूल उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सभी कला रूपों को उचित महत्व दिया जाना चाहिए और युवा प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया ।

हिमाचल प्रदेश के भाषा और संस्कृति सचिव को दो साल के लिए एनजेडसीसी की कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया

बैठक के दौरान उत्तराखंड की ‘पांडव लीला’ - पर  एक वृत्तचित्र दिखाया गया, साथ ही एनजेडसीसी द्वारा पिछले साल आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों और उत्सवों की झलकियाँ भी दिखाई गईं। एनजेडसीसी के निदेशक फुरकान खान ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एनजेडसीसी की कार्यप्रणाली और वित्तीय स्थिति के बारे में बताया।

फुरकान खान ने सदन को अवगत कराया कि संस्कृति मंत्रालय ने सभी विधाओं के कलाकारों के मानदेय की दरों में वृद्धि की है, जिसे केन्द्र में इसी वित्तीय वर्ष से लागू किया गया है। सदन ने संस्कृति मंत्रालय के प्रयास की सराहना की।

बैठक में संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद सरभाई ने ऑनलाइन शामिल होकर सुझाव दिया कि सदस्य राज्यों और एनजेडसीसी में  अच्छे  समन्वय के साथ काम करना चाहिए ताकि सभी कलाकारों को संस्कृति मंत्रालय की योजनाओं का लाभ मिल सके।

माननीय राज्यपाल ने एनजेडसीसी और इसके निदेशक के कामकाज की सराहना की। उन्होंने एनजेडसीसी के निदेशक और उनकी टीम को कड़ी मेहनत और  दैनिक मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बधाई दी।

बैठक में अन्य सदस्यों के अतिरिक्त सु अमृत सिंह, आईएएस, निदेशक, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब;  हरि कल्लिक्कट, आईएएस, सचिव, सांस्कृतिक कार्य विभाग, यूटी चंडीगढ़; डॉ. पंकज ललित, आईएएस, निदेशक, भाषा और संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश; सु हरविंदर कौर, सचिव, जम्मू एण्ड कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी;  पवित्र सिंह, पीसीएस, निदेशक उद्योग, यूटी चंडीगढ़;  नजीर हुसैन, उप सचिव, लद्दाख कला, संस्कृति और भाषा अकादमी, कारगिल, यूटी लद्दाख आदि।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X