Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव 18 को चंडीगढ़ में

Updated on Tuesday, October 15, 2024 18:29 PM IST

चंडीगढ़ । विधानसभा चुनाव में घमासान के बाद एक बार फिर से कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव करने को लेकर फिर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा आमने सामने हो गए हैं। कांग्रेस ने 18 अक्टूबर को विधायक दल का नेता चुनने के लिए चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठक बुला ली है।

विधानसभा चुनाव में हार के कारणों का पता लगाने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े ने हरियाणा से बाहर के तीन नेताओं की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। कमेटी के चेयरमैन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। उनके साथ पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और वरिष्ठ नेता अजय माकन बतौर सदस्य शामिल किए हैं। विधायक दल की बैठक में भी ये तीनों नेता मौजूद रहेंगे। इनकी मौजूदगी में ही कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता का फैसला होगा। पिछले पांच वर्षों से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।

फिर से आमने-सामने हुए हुड्डा व सैलजा गुट, अशोक अरोड़ा, गीता भुक्कल व चंद्रमोहन बिश्नोई दौड़ में, कांग्रेस अध्यक्ष का बदलना भी तय

कांग्रेस को इस बार भी विपक्ष में ही बैठना होगा। एंटी हुड्डा खेमा विधानसभा चुनावों में हार के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौ उदयभान को जिम्मेदार ठहरा रहा है। टिकट आवंटन से लेकर चुनाव प्रचार में एकतरफा चलाने की वजह से ही कांग्रेस की हार हुई, ऐसा अब कांग्रेस के कई नेता आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फिर से विधायक दल का नेता चुने जाने के आसार कम हैं। सीएलपी लीडर के लिए तीन नेताओं के नाम चर्चाओं में हैं।

इनमें पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल व पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई शामिल हैं। अशोक अरोड़ा और गीता भुक्कल की गिनती हुड्डा के नजदीकियों में होती है। वहीं चंद्रमोहन बिश्नोई को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा का नजदीकी माना जाता है। यह भी कहा जा रहा है कि सीएलपी लीडर के लिए सैलजा की ओर से ही चंद्रमोहन बिश्नोई का नाम आगे बढ़ाया गया है। चंद्रमोहन बिश्नोई भूतपूर्व मुख्यमंत्री चौ़ भजनलाल के बड़े बेटे हैं।

थानेसर से नायब सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा को चुनाव हराकर विधानसभा पहुंचे अशोक अरोड़ा राज्य सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर के अलावा विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस गैर-जाट कार्ड खेलते हुए इस बार अरोड़ा पर दाव लगा सकती है। पंजाबी समुदाय के अशोक अरोड़ा लम्बे समय तक इनेलो में सक्रिय रहे हैं। वे इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। कई साल पहले उन्होंने इनेलो छोडक़र भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। वहीं लगातार पांचवीं बार विधायक बनी गीता भुक्कल हुड्डा सरकार में शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री रह चुकी हैं। पहली बार उन्होंने 2005 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कलायत हलके से जीत हासिल की थी।

कुमारी सैलजा को बदल कर कांग्रेस ने चौ उदयभान को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। कुर्सी संभालते ही उदयभान ने ऐलान किया था कि अगले कुछ ही दिनों में संगठन का गठन हो जाएगा लेकिन वे अपना संगठन तक नहीं बना सके। उदयभान खुद होडल हलके से चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन वे खुद ही चुनाव हार गए। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व अब प्रदेशाध्यक्ष बदलने को लेकर भी गंभीरता से मंथन कर रहा है। नये प्रधान के लिए एक बार फिर कुमारी सैलजा का नाम चर्चाओं में आ गया है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X