Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मुख्यमंत्री ने पंजाब को देश का डिजिटल हब बनाने का लिया संकल्प

Updated on Tuesday, October 15, 2024 15:10 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के चलते पंजाब जल्द ही देश के डिजिटल हब के रूप में उभरेगा। आउटसोर्स डिजिटल कारोबारी सेवाओं के लिए वैश्विक लीडर टेलीपरफार्मेंस (टीपी) के चेयरमैन और सीईओ डेनियल जूलियन के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस विशाल क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने इस बात की सराहना की कि टेलीपरफार्मेंस के मोहाली में 16,000 से अधिक कर्मचारी हैं। उन्होंने जूलियन से पंजाब में और विस्तार करने की अपील की, जिसे जूलियन ने सहज रूप से स्वीकार कर लिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि टेलीपरफार्मेंस की मोहाली में तीन साइटें हैं, जो बीएफएस, ट्रैवल, ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम सहित विभिन्न उद्योगों के अग्रणी ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती हैं।

 टेलीपरफार्मेंस ग्रुप के सीईओ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राज्य में अपना कारोबार बढ़ाने की इच्छा जताई , मुख्यमंत्री ने इस नेक पहल में पूर्ण सहयोग और तालमेल का भरोसा दिलाया

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहाली वास्तव में भारत के आईटी हब के रूप में उभर रहा है और टेलीपरफार्मेंस दुनिया के 100 से अधिक देशों में 5 लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ आउटसोर्स डिजिटल बिजनेस सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी वैश्विक कंपनी है। भगवंत सिंह मान ने कंपनी को राज्य में विस्तार की योजनाओं के लिए पूर्ण सहयोग और तालमेल का भरोसा दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि टेलीपरफार्मेंस समूह का विस्तार एक ओर विकास की गति को तेज करेगा और दूसरी ओर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

इस दौरान डेनियल जूलियन ने राज्य में उनके उद्यम को पूर्ण समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 90,000 कर्मचारियों के साथ टेलीपरफार्मेंस समूह के अंतर्गत टीपी इंडिया सबसे बड़ी बहुसांस्कृतिक टीम का प्रतिनिधित्व करती है और दुनिया भर के विभिन्न उद्योगों में 200 से अधिक ग्राहकों को विश्वस्तरीय सीएक्स सेवाएं प्रदान करती है।

जूलियन ने कहा कि कंपनी की 'हाई-टेक, हाई-टच, हाई स्टैंडर्ड' पहुंच दुनिया के प्रमुख ब्रांडों को सहज ग्राहक अनुभव, बैक-ऑफिस और परिवर्तन सेवाएं प्रदान करने के लिए सबसे उन्नत डिजिटल और तकनीकी समाधान प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि मोहाली में टेलीपरफार्मेंस का बड़े स्तर पर विकास हुआ है, जिससे मौजूदा 16 हजार से अधिक कर्मचारियों वाली इस क्षेत्रीय प्रतिभा पूल में रोजगार के बड़े अवसर पैदा हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X