Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव धूमधाम से संपन्न

Updated on Monday, October 14, 2024 07:48 AM IST

चंडीगढ़ । श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर -34 के मेला ग्राउंड में चल रहा वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस यानी सातवें दिन कथा वर्णन में  वृंदावन का वर्णन करते हुए उद्धव महाराज का वृंदावन के प्रति अपना भाव प्रकट किया। उन्होंने बताया कि उद्धव महाराज ने प्रभु से अगले जन्म में वृंदावन में एक वृक्ष रूप में आने का वर मांगा, क्योंकि ब्रजवासियों के चरण की धूल जब मुझ पौधा रूप पर उड़ कर आएगी, तो मैं उसी में निहाल हो जाऊंगा। उन्होंने बताया कि वृंदावन में आने के लिए देवी देवता भी तरसते है।

 गायक बी प्राक ने चंडीगढ़ के लोगों से दोबारा जल्द ऐसा कार्यक्रम करवाने का वादा किया 

इद्रेश महाराज ने 7 दिन की श्रीमद् भागवत कथा के वर्णन रस के जरिए चंडीगढ़ की हवा और समृति में वृंदावन का रस घोल दिया। महाराज ने कहा कि रविवार को कथा का विश्राम दिवस है और मेरा मन यहीं चंडीगढ़ में है। ऐसा लग रहा है जैसे वृंदावन छोड़ कर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि सेक्टर 34 की यह भूमि, जहा कथा हुई और कई पूजनीय संत यहां पधारे है, तो यह सामान्य भूमि नहीं है, यहां गिरिराज की किरपा है। उन्होंने शहरवासियों को कहा कि अब आप लोग जब जब सेक्टर- 34 के पास से गुजरेंगे, तो इस भूमि को नतमस्तक जरूर कीजिएगा।

कथा के आखिरी दिन देवी चित्रलेखा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, (जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है), भजन गायक चित्र विचित्र, गुजरात के भारतीय गायक कीर्तिदान गढ़वी ने कार्यक्रम में शिरकत की और अपने भजनों से भगत्तों को निहाल किया। बागेश्वर सरकार ने राधा रस का गायन कर भगत्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस विशाल भागवत कथा के आयोजक बालीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक और मुनीश बजाज ने कार्यक्रम में आने के लिए चंडीगढ़ के लोगों का धन्यवाद किया और दोबारा जल्द ऐसा कार्यक्रम करवाने का वादा किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात वक्ता संदीप चुग ने बढ़िया तरीके से किया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X