Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

समय निकाल कर भगवान की अराधना जरुर करनी चाहिए: इंद्रेश महाराज

Updated on Saturday, October 12, 2024 19:43 PM IST

चंडीगढ़ । श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में  सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 13 अक्टूबर तक चलेगा।

विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य  इंद्रेश महाराज ने छठे दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का वर्णन किया। कथा में वृंदावन का वर्णन करते हुए श्रीराधा कृष्णा की अद्भुत लीलाओं का बखान किया। उन्होंने बताया कि रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों का रासलीला निश्चल प्रेम का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि रासलीला में श्रीकृष्ण को छोड़कर किसी अन्य पुरुष का वहां जाना निषेध था।

उन्होंने यह भी बताया कि रासलीला में भगवान शिव ने महिला के वेश में रास के दर्शन किए थे। रासलीला में जीव का शंका करना या काम को देखना ही पाप है। रासलीला में व्यास ने कहा कि जब कभी जीव में अभिमान आता है, तो भगवान उनसे दूर हो जाता है। रासलीला में बताया गया कि रुक्मणि स्वयं साक्षात लक्ष्मी है और वह नारायण से दूर रह ही नहीं सकती। रासलीला में यह भी समझाया गया है कि धन को परमार्थ में लगाना चाहिए और जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है, तो उन्हें भगवान की कृपा स्वत ही प्राप्त हो जाती है।

उन्होंने कथा में राधा कुंड और कृष्ण कुंड का सुंदर वर्णन किया और साथ ही लाला और किशोरी के अमृत रस की तरह बरसने वाली बाल लीलाओं के वर्णन में बताया कि किस तरह किशोरी के हाथों से पहली बार मथे गए माखन को वृंदावन के माखन चोर कहलाने वाले छलिया ठाकुरजी ने योजना बना कर बरसाना में एक छोटी सी किशोरी का भेस धारण कर पधारे और किशोरियों के छोटे छोटे हाथों से माखन का पान किया। श्रीकृष्ण द्वारा किए गए हर लीला में जन मानस के लिए एक सुंदर संदेश छुपा था।

उन्होंने बताया कि भागवत पुराण हिंदुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्री मद्भागवतम् या केवल भागवतम् भी कहते है। इसका मुख्य वर्ण्य विषय भक्ति योग है। महाराज ने कथा में गोवर्धन धारण की लीला का बखान किया और कहा कि प्रेम संबंध में ईश्वरत्व नही होता, सिर्फ प्रेम होता है। गोवर्धन धारण के समय भी कैसे बृजवासियों ने हरि को भगवान ना मान कर अपना लाला ही माना, तो प्रेम के भाव में सिर्फ प्रेम ही दिखता है, कोई ओहदा नहीं।

उल्लेखनीय है कि इस विशाल भागवत कथा के आयोजक बालीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक है और कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात वक्ता संदीप चुग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूज्य स्वामी कैलाश नंद गिरि महाराज महामंडलेश्वर निरंजन अखाड़ा परिषद, चित्रलेखा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार), मनोज मोहन शास्त्री, मोहित मुरली , गुरुदेव भगवान  और अनिरुद्धाचार्य सहित जाने माने धार्मिक गुरु पहुंच रहे है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X