Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ को मिली इंडियन पोलो एसोसिएशन के दो ऑफिशियल सीजन की मेजबानी

Updated on Friday, October 11, 2024 18:14 PM IST

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पोलो  एसोसिएशन , देशव्यापी पोलो गर्वनिंग बाडी इंडियन पोलो एसोसिएशन के अधीन एक  से सात दिसंबर तक और 30 मार्च से 5 अप्रैल तक आईपीए के दो आधिकारिक सीजन की मेजबानी करेगा। खुड्डा लहौरा, खुड्डा अलीशेर स्थित चंडीगढ़ पोलो क्लब में लगभग इंटरनेशनल  एक्सपोजर वाली कई नेशनल  टीमें इन आयोजनों में भाग लेंगीं।  

शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुये  चंडीगढ़ पोलो  एसोसिएशन   के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि आईपीए ने चंडीगढ़ को पोलो डेस्टिनेशन बनाने के लिए इस वर्ष चंडीगढ़ पोलो क्लब को 2024 में मान्यता दी। पोलो खेल भारत में 1956 से बैंगलोर, चैन्नई, हैदराबाद, मुम्बई, दिल्ली, जयपुर, जोधपुर सहित विभिन्न शहरों में खेला जाता हैं। इन शहरों पर पोलो टूर्नामेंट को नेशनल स्तर पर आईपीए द्वारा मान्यता प्राप्त है। अब इन आयोजनों से चंडीगढ़ को पोलो डेस्टिनेशन के रुप में भी पहचान मिलेगी। सिद्धू ने बताया कि इन आयोजनों में देश के कोने कोने से पांच डिफेंस टीमें जिनमें 61 कैवेलरी, आर्टिलरी, एएससी, आरवीएस, नेवी पोलो , भाग लेंगीं। इसके अलावा इंटरनेशनल एक्सपोजर वाली अन्य प्रतिष्ठित नेशनल टीमें महाराजा रणजीत सिंह एरिना पोलो ट्रॉफी के लिये जोरआजमाईश करेंगीं।  

एसोसिएशन के सचिव कर्नल मनोज दीवान नें बताया कि चंडीगढ़ पोलो क्लब की स्थापना वर्ष 2020-21 में हुई थी और तब से विश्वस्तरीय मूलभूत ढ़ांचों के साथ क्लब और इस खेल ने चंडीगढ़ में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। जनवरी 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान 35 देशों के प्रतिनिधि चंडीगढ़ आये और पोलो क्लब द्वारा आयोजित एक मेगा एग्जीबिशन ऐरिना पोलो मैच देखने के लिये आईआरबी परिसर में जी20 प्रतिनिधियों की मेजबानी की । इसके बाद, फरवरी 2023 में सीपीसी ने आईआरबी कैंपस में चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से दो प्रमुख एरिना पोलो टूर्नामेंट का आयोजन किया था। इन आयोजनों का नेतृत्व चंडीगढ़ पोलो क्लब के प्रोमोटरों / शहर के पोलो प्लेयर्स और चंडीगढ़ पुलिस डीजीपी के बीच किया गया था।

दिसंबर और अप्रैल में जुटेंगीं डिफेंस टीमों सहित इंटरनेशनल  ख्याति प्राप्त खिलाड़ी   

खेल के फारमेट पर प्रकाश डालते हुये एग्जीक्यूटिव मेंबर दीपक वालिया ने बताया कि क्लब ऐरिना पोलो के लिये वर्ल्ड स्टैंडर्ड की सुविधा प्रदान करता है। यह पोलो का एक छोटा फारमेट है जो खेल की समझ और पहुंच को दर्शकों तक बढ़ाता है। ऐरिना पोलो दर्शकों के लिये अधिक अनुकूल, समझने में आसान और युवाओं के लिये इसमें प्रवेश करने के लिये अधिक सुरक्षित साबित हुआ है। इस गेम में तीन सदस्यीय टीमें हैं जो एक छोटे बोर्ड वाले मैदान में खेलती हैं। इसमें खेलने के लिये कम पोलो घोड़ों की जरुरत होती है। कुल मिलाकर यह देश में नये दर्शकों और खिलाड़ियों के लिये अधिक आर्कषक और सुलभ है।

दिसंबर 2024 में ऐरिना पोलो सीजन के दौरान स्पेशल लेडीज पोलो मैच का भी आयोजन किया जायेगा। पोलो एक यूनिसेक्स खेल होने के कारण दोनों वर्गो के संयोजन की स्वतंत्रता प्रदान करता है। इस आयोजन में  देश भर के युवा पोलो खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है जिसके लिये अंडर 21 का भी टूर्नामेंट करवाया जायेगा। इस अवसर पर संयुक्त सचिव महताब सिंह गिल, कोर मेंबर सिया चावला, कोषाध्यक्ष नवजीत संधू, एग्जीक्यूटिव मेंबर ब्रिगेडियर संदीप सिंह कश्यप सहित अन्य मेंबर्स भी शामिल हुए ।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X