Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 308 ने 40 वर्ष पूरे होने पर मनाया जश्न

Updated on Monday, October 14, 2024 07:48 AM IST

चंडीगढ़ । इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 308 ने अपने सामाजिक दायित्व के निर्वाह के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में "कल्प वृक्ष" नामक कार्यक्रम का आयोजन किया।  कार्यक्रम का संचालन इनरव्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की प्रेसिडेंट अनीता मिड्ढा के नेतृत्व में, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुजाता आहूजा की मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लगभग 120 इनर व्हील क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर्स, पास्ट व प्रेजेंट प्रेसिडेंट शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धापूर्वक हवन से हुआ। इसके बाद, अनीता मिड्ढा ने अपनी टीम के साथ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुजाता आहूजा को पुष्प गुच्छ भेंट किए।

 कल्पवृक्ष कार्यक्रम के तहत पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर्स, पूर्व व वर्तमान प्रेसिडेंट को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर, सुजाता आहूजा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 308 के 40 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाना था। उन्होंने "कल्पवृक्ष" शब्द के चुनाव के पीछे का तर्क समझाते हुए कहा कि यह नाम इस मजबूत संस्था के प्रति सम्मान प्रकट करता है, जिसे पूर्व और वर्तमान अध्यक्षों ने अपनी मेहनत से सींचा है। उन्होंने कार्यक्रम में इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 308 के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस डिस्ट्रिक्ट ने पिछले चार दशकों में कई सामाजिक परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जश्न मनाना नहीं, बल्कि उन उपलब्धियों को भी याद करना है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए की गई हैं।

अनीता मिड्ढा ने इस अवसर पर कहा कि हमारे इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 308  का इतिहास प्रेरणादायक है और इसने हमें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया है। हम सभी सदस्यों को एकजुट होकर आगे बढ़ने और जन कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल खेले गए, जिसने सभी उपस्थित सदस्यों के बीच उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर 40 वर्ष होने की खुशी में केक काटा गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान जन गण मन के साथ किया गया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X