Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

नवरात्रि से मिलता है पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का संदेश : प्रभुनाथ शाही

Updated on Friday, October 11, 2024 18:14 PM IST

चंडीगढ़ ।  जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ अपने द्वारा रोपित पौधों के देखरेख का विशेष आग्रह किया गया और सेक्टर- 45सी चंडीगढ़ के एक सूख रहे कचनार के पेड़ को बचाने का प्रयास किया जा रहा है,जिसके जल्द हरा भरा होने की उम्मीद है। फाउंडेशन के पर्यावरण सह प्रमुख दीपक कुमार  शर्मा ने बताया कि इस पेड़ के नीचे जड़ों में चूहों का बहुत ज्यादा आक्रमण था,इसलिए खाने पीने की चीजों और पूजन की सामग्री तथा मूर्तियों को नहीं रखने का आग्रह किया गया। फाउंडेशन की पर्यावरण प्रमुख प्रोफेसर रितु गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर को आईओसीएल के सहयोग से एमसीएम डीएवी में पर्यावरण मंथन का आयोजन किया गया और उसके मुख्य बिंदुओं को जल्द शासन और प्रशासन को प्रेषित किया जाएगा।

फाउंडेशन की मातृशक्ति प्रमुख शुभलक्ष्मी ने सभी को विजयदशमी और दशहरा की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण दरबार और हरित संगम का आयोजन जल्द किया जाएगा ।  फाउंडेशन के संस्थापक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि फाउंडेशन का कार्य बिना किसी प्रशासनिक या राजनीतिक उलझनों के यथासंभव अपने सामर्थ्यवश पौधों की देखरेख तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करना है ।  ट्री एंबुलेंस सेवा की प्राथमिकता फाउंडेशन द्वारा ट्राइसिटी में लगाये गये हजारों पौधों के देखभाल की है,जो अठारह विकसित वाटिकाओं में पेड़ बनने की ओर अग्रसरित हैं। पौधरोपण को शत प्रतिशत सफल बनाना फाउंडेशन का मुहिम है तथा हमारा पौधा,हमारी जिम्मेदारी के संदेश के साथ ट्राइसिटी में पौधों के देखरेख के लिए जनजागरण एवं उचित परामर्श उपलब्ध कराना है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X