शिक्षा महाकुंभ अभियान-2025 के अंतर्गत पाँचवाँ संस्करण 31 अक्तूबर से 2 नवम्बर 2025 तक नाइपर, मोहाली में आयोजित किया जाएगा। इस बार का विषय होगा – “क्लासरूम टू सोसाइटी: बिल्डिंग अ हेल्थियर वर्ल्ड थ्रू एजुकेशन”। इस सम्मेलन में अकादमिक जगत, शोध, उद्योग और नीति निर्माण से जुड़े अग्रणी व्यक्तित्व एक साथ आएँगे और भारत में शिक्षा के भविष्य को नए दृष्टिकोण से परिभाषित करेंगे।