Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मंत्री संजीव अरोड़ा के प्रयासों से कनाडा हादसे में मारे गए पुत्र का पार्थिव शरीर परिवार को देश वापिस लाने में सफलता मिली

Updated on Tuesday, October 14, 2025 18:13 PM IST



चंडीगढ़, 
लुधियाना के एक दुखी परिवार के लिए पंजाब सरकार के एनआरआई मामलों के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा समय पर की गई कार्रवाई बड़ा सहारा साबित हुई। कनाडा में हुए सड़क हादसे में मारे गए 27 वर्षीय हरनूर सिंह का पार्थिव शरीर समय रहते लुधियाना पहुंचाया गया, जिससे परिवार को अपने बेटे को अंतिम विदाई देने का अवसर मिला।

मंत्री संजीव अरोड़ा के प्रयासों से कनाडा हादसे में मारे गए पुत्र का पार्थिव शरीर परिवार को देश वापिस लाने में सफलता मिली


हरनूर सिंह, प्रसिद्ध उद्योगपति गुरचरण सिंह के पुत्र थे। 6 अक्टूबर को वह ओरो-मेडोंटे (ओंटारियो) में मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, जब एक नशे में धुत ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस अचानक हुई घटना से परिवार गहरे सदमे में चला गया और विदेश से पार्थिव शरीर लाने की प्रक्रिया में कई बाधाएँ आईं, जो सामान्यतः कई दिन लेती है। परिवार ने 8 अक्टूबर की रात वर्ल्ड एमएसएमई फोरम के अध्यक्ष बदिश जिंदल के माध्यम से मंत्री संजीव अरोड़ा से संपर्क किया। साथ ही सीआइसीयू के प्रधान उपकार सिंह आहुजा ने भी परिवार की ओर से तुरंत सहायता की अपील की। मामले की गंभीरता को समझते हुए मंत्री अरोड़ा ने विदेश मंत्रालय (एमइए) और भारतीय उच्चायोग ओटावा से रातोंरात तालमेल कर पूरी प्रक्रिया को तेज कराया।

अपने पत्र में मंत्री अरोड़ा ने लिखा, ‘‘परिवार गहरे शोक में है। पंजाब सरकार के एनआरआई मामलों के कैबिनेट मंत्री के रूप में मैं विनम्र अनुरोध करता हूँ कि हरनूर सिंह का पार्थिव शरीर शीघ्र से शीघ्र भारत लाने हेतु दयापूर्वक हस्तक्षेप किया जाए।’ मंत्री अरोड़ा की इस त्वरित कार्रवाई के बाद भारतीय दूतावास ने कनाडाई अधिकारियों के साथ मिलकर फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाया और पार्थिव शरीर की क्लीयरेंस दिलाई। इसके परिणामस्वरूप हरनूर सिंह का पार्थिव शरीर कुछ ही दिनों में लुधियाना पहुंच गया और परिवार ने सिख रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया।

वर्ल्ड एमएसएमई फोरम के प्रधान बदिश जिंदल, फास्टनर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र भम्मरा और लुधियाना वायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि मिगलानी ने संकट की इस घड़ी में जिम्मेदार और त्वरित कार्रवाई के लिए मंत्री संजीव अरोड़ा का धन्यवाद किया। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि आदरणीय अरविंद केजरीवाल और माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार एनआरआई और उनके परिवारों की सहायता के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है। विदेशी दूतावासों के साथ मिलकर पंजाब सरकार आपात स्थितियों में त्वरित सहयोग सुनिश्चित करती है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X