Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी के साथ की समीक्षा बैठक

Updated on Friday, October 10, 2025 18:20 PM IST




चंडीगढ़, 
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने शुक्रवार को तरन तारन सीट के उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिले के डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल, एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल और अन्य जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
 पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी के साथ की समीक्षा बैठक

 चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने और उल्लंघनों की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश

 सीमावर्ती जिला होने के कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सतर्कता बढ़ाने के आदेश

 सभी मतदान केंद्रों पर कैमरे लगाने के निर्देश; 6 नाके पहले से ही सक्रिय

बैठक के दौरान सिबिन सी ने कहा कि चूंकि तरन तारन जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ है, इसलिए और अधिक सतर्कता बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान से 72, 48 और 24 घंटे पहले से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक हर गतिविधि पर करीबी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू किया जाए और उससे संबंधित सभी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को मतदान केंद्रों, मतगणना हॉल और स्ट्रॉन्ग रूम में उचित प्रबंध और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रतीक्षा क्षेत्र, शौचालय और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था करने को कहा। सिबिन सी ने सभी बूथों पर कैमरे लगाकर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने और स्वीप गतिविधियाँ बढ़ाने के निर्देश भी दिए ताकि मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाया जा सके।

सिबिन सी ने एस.एस.पी. को सुरक्षा कड़ी करने और नाकों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी रखने के आदेश दिए ताकि नशीले पदार्थों, शराब, नकदी और अन्य सामान की अवैध तस्करी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी या कोई अन्य वस्तु (फ्री बीज) वितरित करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने सी-वीजल ऐप  के प्रति जनता में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए ताकि मतदाता बिना किसी भय के इस ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकें।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और एस.एस.पी. ने बताया कि कुल 114 स्थानों पर 222 मतदान केंद्र (60 शहरी और 162 ग्रामीण) स्थापित किए गए हैं, जिनमें से अब तक 100 को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा के नज़दीकी गाँवों में दर्जनभर से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 1435 पुलिस कर्मी और अन्य सुरक्षा बल तैनात किए जा चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कपूरथला और अमृतसर जिलों की सीमाओं पर 6 नाके पहले से ही स्थापित किए जा चुके हैं, जहाँ 24 घंटे हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए 1950 नंबर जारी किया गया है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखने के लिए 6 फ्लाइंग स्क्वाड की टीमें अत्याधुनिक वाहनों सहित चौबीसों घंटे निगरानी में लगी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों और नियमों के अनुसार उपचुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाएगा। हलके में 9 मॉडल मतदान केंद्र और महिलाओं को समर्पित 3 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि तरन तारन हलके में कुल 1,93,742 मतदाता हैं, जिनमें 1,01,494 पुरुष और 92,240 महिला मतदाता शामिल हैं। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सकतर सिंह बल, रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह (एस.डी.एम. तरन तारन) सहित सीईओ कार्यालय और जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X