Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब द्वारा बुड्डा दरिया और रंगाई क्लस्टर प्रदूषण के स्थायी समाधान के चलाये मिशन के तहत तमिलनाडु वॉटर इन्वेस्टमेंट कंपनी के साथ बैठक

Updated on Monday, October 13, 2025 17:34 PM IST



चंडीगढ़, 
बुड्डा दरिया की सफाई, इसके पुनर्जीवन और लुधियाना के रंगाई उद्योग से जुड़ी गंदे पानी की समस्याओं के समाधान के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए, पंजाब सरकार ने 8 अक्टूबर को मैगसीपा, चंडीगढ़ में तमिलनाडु वॉटर इन्वेस्टमेंट कंपनी (टीडब्लयूआइसी) के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। यह कंपनी तमिलनाडु सरकार और आइ.एल. एंड एफ. एस. का एक संयुक्त उपक्रम है, जो तिरुपुर और इरोड जैसे प्रमुख वस्त्र क्लस्टरों में ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जैडएलडी) आधारित सामान्य अपशिष्ट शोधन संयंत्र (सीइटीपीज़) स्थापित करने के लिए जानी जाती है।

यह बैठक पंजाब विकास आयोग (पीडीसी) के सदस्य (उद्योग एवं वाणिज्य) वैभव महेश्वरी द्वारा बुलाई गई थी। यह बैठक उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति के व्यापक प्रयासों का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य बुड्डा दरिया प्रदूषण का समाधान करना और पंजाब के औद्योगिक क्लस्टरों में प्रदूषण नियंत्रण प्रणालियों का आधुनिकीकरण करना है। बैठक में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चेयरपर्सन श्रीमती रीना गुप्ता, पंजाब विकास आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा बांसल, सचिव (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) प्रियांक भारती, आईएएस, नगर निगम लुधियाना के आयुक्त आदित्य धाचवाल, आईएएस, तथा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड और स्थानीय निकाय विभाग के प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरक्त की।

पंजाब द्वारा बुड्डा दरिया और रंगाई क्लस्टर प्रदूषण के स्थायी समाधान के चलाये मिशन के तहत तमिलनाडु वॉटर इन्वेस्टमेंट कंपनी के साथ बैठक


टीडब्लयूआइसी के सीईओ श्री साजिद ने कंपनी के जैडएलडी आधारित सीइटीपी विकसित करने के सफल अनुभव साझा किए और एमएसएमई संचालित रंगाई क्लस्टरों के लिए उपयुक्त जल पुनर्चक्रण, साल्ट रिकवरी और कम लागत वाले संचालन मॉडलों से संबंधित तकनीकों पर चर्चा की।
बैठक में लुधियाना के रंगाई उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिन्होंने जमीनी समस्याओं पर चर्चा की और आधुनिक, किफायती एवं स्थायी तकनीकों की खोज में गहरी रुचि दिखाई। बैठक के बाद यह सहमति बनी कि टीडब्लयूआइसी शीघ्र ही पंजाब के सीइटीपी उन्नयन और पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए संभावित विकल्पों पर एक तकनीकी कंसैपट पेपर साझा करेगा।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि टीडब्लयूआइसी के साथ यह बैठक राज्य के उन सतत प्रयासों का हिस्सा है, जिनके तहत पंजाब अन्य राज्यों के सर्वश्रेष्ठ अनुभवों से सीखने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बुड्डा दरिया के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के तहत हम पर्यावरण की रक्षा, उद्योगों को सुरक्षित रखने, नौकरियों की सुरक्षा और राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पंजाब औद्योगिक और पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए व्यावहारिक, किफायती और टिकाऊ समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बैठक पंजाब सरकार के सक्रिय और समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ उद्योगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देना है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X