Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने धान की अंतरराज्यीय अवैध ढुलाई पर कसा शिकंजा

Updated on Monday, October 13, 2025 18:34 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि धान की अवैध अंतरराज्यीय ढुलाई पर सख्ती करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने फरीदकोट जिले के कोटकपूरा थाने में एफआईआर दर्ज की है। खुड्डियां ने कहा कि स्थानीय मार्कफेड शाखा प्रबंधक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 318(4) और 61(2) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 0184 दर्ज की गई है। यह मामला कोटकपूरा के गांव हरी नौ स्थित दो चावल मिल मालिकों और राजस्थान के पांच व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने अवैध धान से भरी राजस्थान नंबर की चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी जब्त की हैं।

पंजाब सरकार ने धान की अंतरराज्यीय अवैध ढुलाई पर कसा शिकंजा; कोटकपूरा के शेलर मालिक सहित 6 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा डीएमओज़ को पंजाब में अन्य राज्यों से धान का एक भी दाना ना आने देने के निर्देश



इस घटना के मद्देनजर खुड्डियां ने आज अपने कार्यालय में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री हरचंद सिंह बरस्ट के साथ मिलकर जिला मंडी अधिकारियों (डीएमओज़) और मुख्य कृषि अधिकारियों (सीएओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में, पंजाब की सीमाओं के भीतर अन्य राज्यों से एक भी दाना धान का नहीं बिकना चाहिए।

पंजाब के कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के कृषि मार्किट ढांचे की रक्षा और स्थानीय किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए अन्य राज्यों के धान की बिक्री के प्रति ‘‘शून्य-सहनशीलता’’ की नीति अपना रही है। धान की खरीद संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए, श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सभी मार्केट कमेटी सचिवों और डीएमओज़ को निर्देश दिया कि शेलर को धान भेजने से पहले पीएयू-कैलिब्रेटेड नमी मापक यंत्रों से नमी की जांच सुनिश्चित करें ताकि किसानों को उचित मूल्य मिले और पंजाब के अनाज की गुणवत्ता बनी रहे।

कृषि और किसान कल्याण विभाग के प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने सभी मुख्य कृषि अधिकारियों को जागरूकता अभियान को और तेज करने, किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने तथा उन्हें इन-सीटू और एक्स-सीटू तरीकों का उपयोग कर पराली प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि राज्य की सभी अनाज मंडियों में किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा अन्य राज्यों से धान की अवैध ढुलाई को रोकने के लिए विशेष नाके भी स्थापित किए जा रहे हैं। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X