Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सर्कल कबड्डी की 32वीं सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 11 से 13 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में

Updated on Friday, October 10, 2025 17:07 PM IST

चंडीगढ़। सर्कल कबड्डी की 32वीं राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला चैम्पियनशिप 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का संचालन एमैच्योर सर्कल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जो वर्ल्ड कबड्डी फेडरेशन और एशियन सर्कल कबड्डी फेडरेशन से संबद्ध है। पूर्व मेयर चंडीगढ़ एवं अमैच्योर सर्कल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट देवेश मौदगिल तथा जनरल सेक्रेटरी (1978 से) जेपी शर्मा ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि चैम्पियनशिप के सभी मुकाबले पंजाब विश्वविद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड में खेले जाएंगे और प्रतियोगिता नॉकआउट प्रणाली के तहत आयोजित होगी।

सर्कल कबड्डी की 32वीं सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 11 से 13 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में


उन्होंने बताया कि फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन की सुविधा दी जाएगी, साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। इस बार पहली बार नकद पुरस्कार की व्यवस्था की गई है —पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 61,000 रूपए और उपविजेता टीम को 31,000 रूपए , महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 41,000 रूपए  और उपविजेता टीम को 31,000 रूपए प्रदान किया जाएगा। चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए जिन राज्यों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है, उनमें — हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, विदर्भ, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और असम  शामिल हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए पुरुष एवं महिला टीमों का चयन किया जा सकता है, साथ ही तकनीकी अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। देवेश मौदगिल और जे.पी. शर्मा ने कहा कि एमैच्योर सर्कल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया देशभर में सर्कल कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए समर्पित प्रमुख संस्था है। यह फेडरेशन न केवल जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करती है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी करती है।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर उन्हें राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और अपनी परंपरागत खेल संस्कृति पर गर्व की भावना विकसित हो। उन्होंने आगे कहा कि यह चैम्पियनशिप सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत की स्वदेशी खेल परंपरा का उत्सव है — यह युवाओं के विकास और देश की खेल संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक मंच है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X