Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आईपीएस आत्महत्या मामला: सांसद वरुण चौधरी ने चंडीगढ़ प्रशासक को सौंपा मांग पत्र

Updated on Friday, October 10, 2025 18:07 PM IST


 
चंडीगढ़, हरियाणा कॉडर के 2001 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी स्व. वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में अंबाला सांसद वरुण चौधरी ने पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनके साथ आईएएस अमनीत पी कुमार के भाई एवं पंजाब की बठिंडा ग्रामीण विधानसभा से विधायक अमित रतन भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। 


वरुण चौधरी ने बताया कि परिवार ने मांग की है कि आईपीएस वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें जो दो मुख्य आरोपी हैं, उनका कॉलम नंबर-सात में नाम लिखा जाए। प्रशासक को दिए मांग पत्र में आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक कमेटी गठित की जाए और हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में इस मामले की जांच कराई जाए। वहीं उन्होंने, चंडीगढ़ प्रशासक के सक्षम पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करने की भी मांग उठाई।


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें खामियां हैं। एफआईआर में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा प्रिवेंशन एक्ट धारा 3(2)(5) को जोड़ा जाए। अंबाला सांसद वरुण चौधरी ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जो दस्तावेज अपने कब्जे में लिए थे, उनकी आधिकारिक कापी वाई पूरण कुमार की पत्नी एवं आईएएस अमनीत पी कुमार ने मांग भी की है।
वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरण कुमार द्वारा आत्महत्या के लिए जिम्मेदार प्रमुखता से जिन दो आईपीएस अधिकारियों के नाम लिए हैं उन्हें हरियाणा सरकार तुरंत पदभार मुक्त करे, जिससे जांच निष्पक्ष हो सके।  

आईपीएस आत्महत्या मामला : सांसद वरुण चौधरी ने चण्डीगढ़ प्रशासक को सौंपा मांग पत्र 

सांसद ने आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच, कड़ी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की 

लुधियाना में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पंजाब विधायक अमित रतन के साथ की मुलाकात


चंडीगढ़ प्रशासक को सौंपे मांग पत्र में वरिष्ठ आईपीएस की आत्महत्या के सुसाइड नोट में जातिगत भेदभाव और अत्याचार को आत्महत्या का कारण बताया गया है। सांसद ने इस घटना को राज्य के शीर्ष अधिकारियों द्वारा की गई जातिगत प्रताड़ना का परिणाम बताया और कहा कि यह पूरे देश को झकझोर देने वाली घटना है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X