Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सतलुज नंगल वासियों की प्यास मिटाएगा: हरजोत बैंस ने 16 करोड़ रुपये के पाइपलाइन प्रोजेक्ट की घोषणा की

Updated on Saturday, October 11, 2025 17:05 PM IST



चंडीगढ़, 
पीने योग्य पानी की कमी से जूझ रहे नंगल वासियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 16 करोड़ रुपये का पाइपलाइन जल प्रोजेक्ट लगाया जाएगा, जो सतलुज नदी से शहर के हर घर तक साफ पीने योग्य पानी की आपूर्ति करेगा। यह प्रोजेक्ट 18 महीनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।

सतलुज नंगल वासियों की प्यास मिटाएगा: हरजोत बैंस ने 16 करोड़ रुपये के पाइपलाइन प्रोजेक्ट की घोषणा की

 18 महीनों के अंदर नंगल के हर घर को मिलेगा नदी का पीने योग्य पानी: बैंस



इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी साझा करते हुए स बैंस ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत, जिसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, दो नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे और मौजूदा प्लांटों की 4 एम एल डी  क्षमता में वृद्धि की जाएगी। यह बुनियादी ढांचा अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट नंगल वासियों, जिन्होंने लंबे समय से पानी की कमी और भूमिगत जल के दूषित होने जैसी समस्याओं का सामना किया है, की दशकों पुरानी समस्या को समाप्त करेगा। हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि नंगल के निवासियों के लिए पीने योग्य साफ़ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि 18 महीनों के अंदर हर घर को सतलुज नदी से शुद्ध पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत हैरानी की बात है कि नंगल, जहां से सतलुज नदी पंजाब में अपना प्रवाह शुरू करती है, को इतने लंबे समय तक पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि नंगल के पानी संकट को हल करने के पिछले प्रयास, जिसमें नगर परिषद द्वारा कई बोर किए गए, टिकाऊ या सुरक्षित पानी की आपूर्ति प्रदान करने में असफल रहे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का भूमिगत जल औद्योगिक प्रदूषण के कारण बुरी तरह दूषित हो गया है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात को देखते हुए यहां सुरक्षित और साफ़ पानी की आपूर्ति के लिए ठोस समाधान की आवश्यकता महसूस हुई, जिसे नए प्रोजेक्ट के तहत सतलुज नदी से नंगल वासियों को पानी की आपूर्ति के जरिए पूरा किया जाएगा। हरजोत सिंह बैंस ने नंगल के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यहां के निवासी सतलुज नदी के साफ़ पानी के हकदार हैं, जो हमेशा से उनका अधिकार था। सतलुज नदी से नंगल के निवासियों को सीधे साफ़ पानी की आपूर्ति का यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लोगों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाएगा, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार जैसे कई बड़े फायदे होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल से नंगल की पानी की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए किए गए अनथक प्रयासों पर भी रोशनी डाली। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X