चंडीगढ़। भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 11 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) सहित कई अन्य योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के अंतर्गत 1,096 परियोजनाओं का शुभारंभ किया तथा 09 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिन्हें कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से 100 आकांक्षी कृषि जिलों में लागू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) का शुभारंभ
इस राष्ट्रीय पहल के अनुरूप, चंडीगढ़ प्रशासन के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग तथा कृषि विभाग द्वारा धनास, मलोया और मनीमाजरा स्थित तीन सरकारी पशु चिकित्सा संस्थानों में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवीन (DANICS), निदेशक एवं डॉ. अश्वनी कुमार, दोनों विभागों के संयुक्त निदेशक, वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 75 किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।