Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों में शामिल होने के लिए पंजाब के मंत्रियों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिया निमंत्रण

Updated on Thursday, October 16, 2025 17:15 PM IST



चंडीगढ़। 
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर अगले महीने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को “हिंद की चादर” श्री गुरु तेग बहादर जी की अद्वितीय शहादत को समर्पित धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले पावन समापन समारोहों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का विवरण भी साझा किया।


कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि स्मृति समारोह 25 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ आरंभ होंगे और उसी शाम गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 1 से 18 नवंबर तक सभी 23 जिलों में गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित लाइट एंड साउंड शो आयोजित करेगी, जबकि गुरु साहिब की चरण छोह प्राप्त 130 स्थलों पर कीर्तन दरबार और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों में शामिल होने के लिए पंजाब के मंत्रियों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिया निमंत्रण



मंत्रियों ने बताया कि चार नगर कीर्तन विभिन्न स्थानों  श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) और पंजाब के गुरदासपुर, फरीदकोट तथा तख्त श्री दमदमा साहिब — से प्रारंभ होंगे और सभी नगर कीर्तन 22 नवंबर की शाम श्री आनंदपुर साहिब में एकत्र होंगे। मुख्य शहीदी समारोह 23 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए “टेंट सिटी” (चक्क नानकी) बनाई जाएगी, जिसमें प्रतिदिन 11,000 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। समारोहों के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब, सर्व धर्म सम्मेलन, भाई जैता जी स्मारक में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के जीवन पर आधारित ड्रोन शो तथा प्रसिद्ध रागियों के कीर्तन दरबार शामिल होंगे।

मंत्रियों ने बताया कि आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई सामाजिक कल्याण पहलें भी की जाएंगी, जैसे रक्तदान शिविर, अंगदान अभियान और 3.5 लाख पौधे लगाने का विशाल अभियान। मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया ने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी की शिक्षाएँ आने वाली पीढ़ियों को समानता, सहिष्णुता और आत्म-बलिदान का संदेश देती रहेंगी। उन्होंने इतने बड़े स्तर पर स्मृति समारोह आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रशंसा की और समारोहों की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया। 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X