Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की शुरुआत

Updated on Friday, October 10, 2025 18:04 PM IST



चंडीगढ़, 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप अपने नागरिकों की मानसिक तंदुरुस्ती सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहाँ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर “पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति” की शुरुआत की। इस क्रांतिकारी पहल का उद्देश्य मानसिक तंदुरुस्ती को प्रोत्साहित करना और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच सुनिश्चित करना है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की शुरुआत

यह ऐतिहासिक नीति सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को सुनिश्चित करेगी: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह


डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा यह नीति लागू करने का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के अधिकार को सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति पंजाब सरकार की प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक तंदुरुस्ती और सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

स्वास्थ्य मंत्री, जिनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल भी मौजूद थे, ने ज़ोर देकर कहा कि यह हमारे समाज के लिए बड़ी त्रासदी है कि अक्सर मानसिक रूप से प्रभावित व्यक्ति को बिना कुछ बताए अकेले ही कष्ट झेलना पड़ता है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए हम मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अपने प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल ढांचे में एकीकृत कर यह सुनिश्चित करेंगे कि मदद मांगने वाले को बिना किसी देरी के तुरंत सहायता और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

डॉ. बलबीर सिंह ने इस नीति के तहत सबसे अधिक जरूरत वाले व्यक्तियों, खासकर महिलाओं की मानसिक स्वास्थ्य पर शीघ्र ध्यान देने की आवश्यकता को उजागर किया। उन्होंने कहा कि सामने आया है कि महिलाओं को अक्सर विभिन्न तरीकों से सामाजिक और घरेलू दबाव झेलना पड़ता है, जो उनकी मानसिक तंदुरुस्ती को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए हमारी नीति लिंग-संवेदनशील दृष्टिकोण को अनिवार्य करते हुए यह सुनिश्चित करती है कि महिलाओं को सुरक्षित, गोपनीय और सहानुभूतिपूर्ण तरीके से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मिले। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मानसिक तंदुरुस्ती को प्राथमिकता देना न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि एक लचीला और समानता पर आधारित समाज बनाने की नींव भी है।

इस वर्ष के थीम “सेवा तक पहुंच: आपदाओं और आपातकाल में मानसिक स्वास्थ्य” को उजागर करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे राज्य ने ऑपरेशन सिंदूर और हाल ही में आए विनाशकारी बाढ़ जैसी गंभीर आपातकालीन स्थितियों का डटकर सामना किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदाएँ जीवन और रोजगार को बड़े नुकसान के माध्यम से गहरे मानसिक घाव देती हैं, जिससे मजबूत मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली केवल एक सेवा नहीं, बल्कि एक संपूर्ण आवश्यकता बन जाती है। उन्होंने कहा कि यह नीति विशेष रूप से ऐसे संकटकालीन समय में राज्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार की गई है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति समानता, न्याय और एकीकृत देखभाल जैसे सिद्धांतों पर आधारित है, जो राज्य में प्रशिक्षित मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की संख्या बढ़ाकर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को बढ़ाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस नीति का उद्देश्य आत्महत्या के जोखिम जैसे मामलों और अन्य संबंधित मुद्दों को कम करना और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं वाले व्यक्तियों को समाज से जोड़कर रखना है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X