Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

एलन मस्क ने अमेरिकी सरकार के पेमेंट सिस्टम पर जताई आपत्ति

Updated on Monday, February 10, 2025 11:06 AM IST

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने DOGE विभाग का गठन किया है। इस विभाग के प्रमुख टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं। इस बीच टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिकी सरकार के पेमेंट सिस्टम पर आपत्ति जताई है।

दरअसल, मस्क ने दावा किया है कि सरकारी पेमेंट सिस्टम में भारी गड़बड़ियां और 100 अरब डॉलर से ज्यादा की संभावित धोखाधड़ी हर साल हो रही है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा कि वित्त विभाग और सरकारी दक्षता विभाग ने मिलकर सरकारी भुगतान की निगरानी के लिए नए नियम तय किए हैं।

मस्क ने नए नियम किए तय

एलन मस्क ने कहा कि वित्त विभाग और सरकारी दक्षता विभाग ने मिलकर सरकारी भुगतान की निगरानी के लिए नए नियम तय किए हैं। अब से नए नियम के तहत की सभी सरकारी भुगतान होंगे। सरकारी भुगतानों के लिए 'भुगतान वर्गीकरण कोड' होगा। इससे बाद में इन भुगतानों का ऑडिट करना आसान हो जाएगा।

टेस्ला के सीईओ ने कहा कि इससे पहले किसी सरकारी भुगतान के लिए कोड का इस्तेमाल नहीं किया जाता था, जिससे ऑडिट मुश्किल होती थी। मस्क ने यह भी बताया कि भुगतानों के लिए एक टिप्पणी में कारण बताना जरूरी होगा। मस्क के अनुसार अभी तक यह हिस्सा खाली छोड़ दिया जाता था।

ट्रंप ने किस बात पर किया फोकस?

इसी सोशल मीडिया पोस्ट पर मस्क ने कहा कि धोखाधड़ी करने वाली संस्थाओं या मृत या संदिग्ध संगठन या किसी गलत भुगतान पाने वाले शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि इसको समय पर अपडेट नहीं किया जाता रहा है। मस्क ने कहा कि अभी इसमें नाम अपडेट करने में एक साल से अधिक का समय लग रहा है, लेकिन इसको हर हफ्ते अपडेट किया जाना चाहिए। अगर इसको रोजाना अपडेट नहीं कर पा रहे हैं।

हर हफ्ते हो रहा घोटाला

एलन मस्क ने यह भी दावा किया कि अमेरिका में हर साल करीब 100 अरब डॉलर ऐसे लोगों को दिए जा रहे हैं, जिनके पास सोशल सिक्योरिटी नंबर (एसएसएन) नहीं है। उन्होंने कहा कि बेहद संदेहजनक है। इस संबंध में उन्होंने वित्त विभाग के अधिकारियों से भी पूछा कि कितना हिस्सा पक्का धोखाधड़ी हो सकती है। इसपर जवाब आया कि लगभग 50 अरब डॉलर (हर हफ्ते 1 अरब डॉलर) का घोटाला हो सकता है। इसके बाद मस्क ने कहा कि इस समस्या का निश्चित ही समाधान करना चाहिए।

मस्क ने लोगों से क्या कहा?

एलन मस्क ने एक अन्य पोस्ट में एक चार्ट भी शेयर किया। उन्होंने इस चार्ट को शेयर करते हुए लिखा कि सरकारी भुगतान में धोखाधड़ी की रकम (जो आपके टैक्स से दी जाती है) आपकी सोच से कहीं ज्यादा बड़ी है! उन्होंने इसको एक गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि सरकार जल्द से जल्द कदम उठाए।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X