Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

घर-घर तक चलाएंगे अंगदान जागरूकता मुहिम: कुलपति डाॅ.एच.के. अग्रवाल

Updated on Tuesday, July 15, 2025 19:01 PM IST

रोहतक, 15 जुलाई। अब समय की मांग है कि अंगदान के प्रति हर घर तक जागरूकता फैलाई जाए क्योंकि जिस हिसाब से लोगों के जीवन को बचाने के लिए विभिन्न अंगों की जरूरत पड रही है उसके अनुसार अंगदान बहुत कम है। इसके चलते हर साल लाखों लोगों को अपना जीवन अंगों के अभाव में खोना पड रहा है। प्रदेश में लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन सोटो द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के ओसीडी एंड विख्यात कलाकार गजेंद्र  फौगाट को अंगदान जागरूकता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह कहना है पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.एच.के. अग्रवाल का। वें इस संबंध में मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

 डाॅ.एच.के. अग्रवाल ने कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक में स्थित स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन सोटो ने अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने विख्यात गायक गजेंद्र फौगाट को ब्रांड एंबेसडर बनाया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में अंगदान के बारे में लोगों को जागरूक करना है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि पीजीआइएमएस में किडनी और कॉर्निया ट्रांसप्लांट पहले से चालू है और बहुत जल्दी लिवर ट्रांसप्लांट को शुरू करने की तैयारी भी चल रही है । उन्होंने बताया कि अब तक 16 मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट हो चुकी है और यह गर्व की बात है कि हमारी सफलता दर 100 % रही है , जिसका मतलब है कि सभी के सभी मरीज जिनको किडनी प्रत्यारोपित की गई है वे सब सहकुशल है और अपना अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। डाॅ.एच.के. अग्रवाल ने कहा कि अंगदान एक ऐसा कार्य है जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। ब्रेन डेड होने पर अंगदान करने वाला व्यक्ति अपने अंगों के जरिए 8 लोगों का जीवन बचा सकता है। लेकिन देश में अंगदान की कमी के कारण लाखों लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं।

विख्यात कलाकार गजेंद्र फौगाट को बनाया गया ब्रांड एंबेसडर



निदेशक डाॅ.एस.के. सिंघल ने कहा कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कलाकार और मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कलाकारों को लोग सुनते हैं और उनके गानों से प्रेरित भी होते हैं ऐसे में कलाकार लोगों को जागरूक करने में मदद कर सकता है। इसी उद्देश्य से पीजीआईएमएस रोहतक और स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन ने गजेंद्र फोगाट को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। डाॅ. सिंघल ने कहा कि जुलाई माह को अंगदान जागरूकता माह के तौर पर मनाया जाता है, ऐसे में हमारा प्रयास रहेगा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में अंगदान के प्रति शहरों और गांवों में लोगों को जागरूक किया जाए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने बताया कि वर्ष अंगदान दिवस की थीम अंगदान - जीवन संजीवनी अभियान रखी गई है।

मुख्यमंत्री के ओएसडी व विख्यात कलाकार गजेंद्र फौगाट ने उन्हें इस अभियान का ब्राण्ड अम्बेसडर बनाने पर सोटो टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान से जुड़ने के व्यक्तिगत कारण भी हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में कई ऐसी घटनाएं हुई जिनके कारण ऑर्गन ट्रांसप्लांट की आवश्यकता महसूस हुई पर उस समय ऐसी सुविधा हरियाणा में नहीं थी। आज यहाँ पर ऐसी सुविधा के होने के कारण बहुत सी जानें बचेंगी। गजेंद्र फौगाट ने बताया कि वे जल्द ही इस विषय पर एक ऑडियो विजुअल गीत भी बनाएंगे। इसके अलावा एक शार्ट फिल्म भी बनाने पर विचार किया जा रहा है जिनमे वास्तविक मरीजों व उनसे जुड़े अनुभवों को चित्रित किया जाएगा।इसके अलावा 3 अगस्त को राष्ट्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट डे के अवसर पर एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित करने पर विचार हुआ है, जिसे जल्द ही मूर्तरूप देकर आयोजन को तैयारी करेंगे।

सोटो के नोडल अधिकारी डाॅ. सुखबीर सिंह ने कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इसके महत्व के बारे में जानकारी देने में मदद मिलेगी। गजेंद्र फोगाट की भागीदारी से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी और लोगों को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक करने में सफलता मिलेगी। मंच का संचालन जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डाॅ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि अंगदान के लिए कोई भी व्यक्ति चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में स्थित सोटो कार्यालय में संपर्क कर सकता है। ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीप्ति ने बताया कि नोटो द्वारा अंगदान जागरूकता के लिए एक हेल्पलाइन 1800114770 भी चलाई जा रही है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X