Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पिछली सरकारों ने पंजाब में नशा फैलाया और नशा तस्करों को दी सरपरस्ती: सौंद

Updated on Tuesday, July 15, 2025 19:07 PM IST

 

चंडीगढ़, 15 जुलाई: पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान नशों के खिलाफ बहस में हिस्सा लेते हुए पिछली सरकारों को पंजाब में नशा फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को सरंक्षण देकर अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे की लत में धकेला। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब विधानसभा में उन अखबारी खबरों को भी पढ़कर सुनाया जिनमें खन्ना में अवैध शराब फैक्ट्री और पायल हलके के ड्रग डीलर गुरदीप राणू की गिरफ्तारी का विस्तृत ज़िक्र किया गया था। उन्होंने कहा कि ये दोनों मामले इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने अपने-अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों को सुरक्षा दी और पंजाब में नशा फैलाया। उन्होंने कहा कि 2007 से पहले पंजाब में सिंथेटिक ड्रग्स का नाम भी नहीं सुना गया था, लेकिन इसके बाद तेज़ी से चिट्टे जैसे नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री ने तो नशा खत्म करने की झूठी कसम भी खाई थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

'युद्ध नशों विरुद्ध' मुहिम ने नशा तस्करों पर कसी नकेल, पंजाब की जवानी बचाई

पंजाब के 4500 से अधिक गांवों ने खुद को नशा मुक्त घोषित किया

युवाओं को नशों से बचाने के लिए अगले 6 महीनों में 3000 से ज्यादा खेल मैदान जनता को समर्पित किए जाएंगे

नशों के खिलाफ शहरों के वार्डों में भी जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई 'युद्ध नशों विरूद्ध' मुहिम पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभा रही है और इस मुहिम ने नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि अब नशा तस्कर पंजाब छोड़कर भाग रहे हैं। सौंद ने कहा कि 'युद्ध नशों विरूद्ध' मुहिम के तहत करीब 7000 गांवों में कैंप लगाकर नशा छोड़ने की शपथ दिलवाई गई और 4500 से अधिक गांव खुद को नशा मुक्त घोषित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब शहरों के वार्डों में भी नशों के खिलाफ जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे।

सौंद ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के लिए अगले 6 महीनों में 3000 से ज्यादा खेल मैदान जनता को समर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल खेल मैदान होंगे ताकि युवा वहां खेल सकें और आम लोग सुबह-शाम टहलने जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए मान सरकार के सभी विधायक, मंत्री और वालंटियर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त होगा।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X