Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

Updated on Tuesday, July 15, 2025 19:15 PM IST

चंडीगढ़/बटाला, 15 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता में, पंजाब पुलिस ने अमेरिका आधारित हुसनदीप सिंह द्वारा चलाए जा रहे जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर झूठी पहचान बनाकर हत्याएं करने की साजिश को नाकाम कर दिया है और उनके कब्जे से पी एक्स 5 पिस्तौल और .32 बोर पिस्तौल समेत दो हथियार बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) पंजाब गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि खुफिया जानकारी पर आधारित यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब और अमृतसर ग्रामीण व ज़िला बटाला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लवप्रीत सिंह, सिकंदर कुमार उर्फ गोला और ओंकारप्रीत उर्फ जशन, तीनों निवासी गांव शाहबाद, बटाला; गगनदीप उर्फ ज्ञानी, निवासी गांधी कैंप, बटाला; और महिकप्रीत सिंह, निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। डी जी पी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कैदी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, जो इस समय सिलचर जेल (असम) में बंद है, ने हाल ही में अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए एक कथित विरोधी गैंग सदस्य की टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रची थी।

 कैदी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए टारगेट किलिंग को अंजाम देने की रच रहा था साजिश: डीजीपी गौरव यादव
अमेरिका-आधारित हैंडलर हुसनदीप सिंह ग्राउंड हैंडलरों से मिलीभगत करके अपने विरोधी को खत्म करने के लिए गिरोह के सदस्यों को निर्देश दे रहा था: एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर

डी जी पी ने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया अपने अमेरिका आधारित साथी हुसनदीप सिंह के माध्यम से इस टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहा था, जिसके तहत उसने लवप्रीत सिंह समेत ग्राउंड हैंडलरों और निशानेबाजों से तालमेल किया। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए अगली जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई में पहली सफलता तब मिली जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह के नेतृत्व में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक व्यक्ति, जिसकी पहचान महिकप्रीत सिंह के रूप में हुई, को गिरफ्तार किया। पूछताछ उपरांत उसने खुलासा किया कि सिकंदर कुमार उर्फ गोला को निशानेबाजों और हत्या की योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी है।

बटाला के एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि इस जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए बटाला पुलिस ने सिकंदर कुमार का पता लगाकर उसे उसके सहयोगी ओंकारप्रीत उर्फ जशन समेत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि और पूछताछ के बाद उसके एक और साथी गगनदीप उर्फ ज्ञानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी सिकंदर कुमार ने खुलासा किया कि इस साजिश को लवप्रीत सिंह, जो कि मुख्य साजिशकर्ता था, द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था, जिसे अंततः बटाला पुलिस ने एक अलग ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी लवप्रीत ने खुलासा किया कि सारी योजना जग्गू के नजदीकी साथी हुसनदीप सिंह, जो कि अमेरिका में है, द्वारा रची जा रही थी। उन्होंने आगे कहा कि साजिश का उद्देश्य एक कथित विरोधी गिरोह के सदस्य को खत्म करना था। इस संबंध में बटाला थाना रंगड़ नंगल में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) और 111 के तहत एफआईआर नंबर 80/2025 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X