Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

इंसान को सफलतापूर्वक लगाई गई सुअर की किडनी, जीन में बदलाव करके विज्ञानियों ने किया कमाल

Updated on Saturday, February 08, 2025 10:13 AM IST

बोस्टन। विज्ञानियों ने सुअर के जीन में बदलाव कर उसकी किडनी इंसान में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित की है। अभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गया है। इस कामयाबी से भारत समेत दुनिया भर में किडनी फेल्योर का सामना कर रहे लाखों मरीजों के लिए उम्मीद की एक किरण जगी है कि उनको प्रत्यारोपण के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

एक हफ्ते बाद अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

सर्जनों ने जनवरी माह में सुअर की किडनी को 66 वर्षीय व्यक्ति में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है। यह किडनी ऐसे सुअर की है जिसके जीन में बदलाव किया गया था। मरीज की किडनी फेल हो गई थी। मैसाचुसेट्स जनरल हास्पिटल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। सुअर की किडनी लगाने के लिए टिम एंड्रयूज की जनवरी के अंत में सर्जरी हुई थी और उनको एक सप्ताह बाद हास्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

प्रत्यारोपण का यह चौथा मामला

अमेरिका में सुअर की किडनी का यह चौथा प्रत्यारोपण था। वहीं, यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन मंजूर किए गए क्लीनिकल ट्रायल के तहत सुअर की किडनी का यह पहला प्रत्यारोपण था। क्लीनिकल ट्रायल के तहत तीन किडनी प्रत्यारोपण किए जाने हैं। इससे पहले प्रत्यारोपण के बाद दो मरीजों की कम समय में ही मौत हो गई थी। इनमें से एक मरीज प्रत्यारोपण से पहले गंभीर रूप से बीमार था।

जीन में किया जा रहा बदलाव

अमेरिका में एक लाख से अधिक व्यक्ति प्रत्यारोण अंगों के लिए वेटिंग लिस्ट में हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों को किडनी का प्रत्यारोण कराना है। मगर मानव दाता अंगों की किल्लत है और यह माना जा रहा है कि वेटिंग में ही बहुत से लोगों की मौत हो जाएगी। प्रत्यारोपण अंगों की कमी को दूर करने के लिए कई बायोटेक कंपनियां सुअरों के जीन में बदलाव कर रही हैं, जिससे उनके अंगों को मानव शरीर आसानी से रिजेक्ट न करे।

छह मरीजों पर होगा दूसरा ट्रायल

नया क्लीनिकल ट्रायल जीन में बदलाव किए गए पशु अंगों पर किए गए दो अध्ययनों में से एक है, जिनको इस सप्ताह की शुरुआत में रेग्युलेटर से मंजूरी मिली है। क्लीनिकन ट्रायल में बायोटेक कंपनी ईजेनेसिस द्वारा तैयार किए गए अंगों का इस्तेमाल हो रहा है। दूसरा क्लीनिकल ट्रायल इसी वर्ष आने वाले महीनों में छह मरीजों के साथ शुरू होगा। बाद में मरीजों की संख्या बढ़ कर 50 पहुंच जाएगी।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X